Saturday , April 27 2024
Breaking News

Satna: महिलायें सशक्त होंगी तो प्रदेश मजबूत होगा-राज्यमंत्री श्री पटेल

लगभग 5 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण


      सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ पूरे प्रदेश भर में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने रविवार को रामनगर विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमुआ टोला, सुलखमा, बड़ा इटमा तथा मिरगौती महूहा टोला में आयोजित विकास पर्व के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लगभग 5 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें ग्राम अमुआ टोला में शंकरगढ़ से अमुआ टोला पहुंच मार्ग लम्बाई 3.7 किमी लागत 1 करोड़ 99 लाख 22 हजार रूपये, ग्राम सुलखमा प्राथमिक शाला के पास से गुप्ता मोहल्ला पहुंच मार्ग लम्बाई 1.5 किमी लागत 88 लाख 32 हजार तथा सुलखमा तालाब मेन गेट से गर्गान टोला पहुच मार्ग लम्बाई 2 किमी लागत 1 करोड़ 26 लाख 63 हजार रूपये तथा ग्राम मिरगौती महूहा टोला में गोरसरी-मिरगौती मार्ग से महूहा टोला पहुंच मार्ग लम्बाई 1.5 किमी लागत 71 लाख 83 हजार का भूमिपूजन शामिल है।  
      राज्यमंत्री श्री पटेल ने केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि      विकास पर्व अपने आप में प्रदेश के और क्षेत्र के विकास का पर्याय है। विकास पर्व के माध्यम से अमरपाटन ऐतिहासिक गाथा लिख रहा है। राज्यमत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य क्षेत्रों की तरह महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्राथमिकता से कार्य कर रही है। महिला सशक्त होंगी तो प्रदेश मजबूत होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, संबल योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना सहित केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी ग्रामीण जनों को दी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, यादवेन्द्र सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामसुशील पटेल, संदीप त्रिपाठी, राज सिंह, गोरेलाल, गणेश द्विवेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने सुनी जन समस्यायें

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने रविवार को अमरपाटन स्थित अपने निवास पर होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके तत्काल निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: अमेठी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, रीवा निवासी चालक समेत दो की मौत

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर बृहस्पतिवार को ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चंदौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *