Sunday , May 5 2024
Breaking News

Satna: मैहर दुष्कर्म कांड से नाराज़ महिला कांग्रेस का भड़का गुस्सा, किया कलेक्ट्रेट का घेराव

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बीते दिन मैहर में नाबालिग के साथ हुई गैंग रेप की घटना को लेकर महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा और वे सड़क पर उतर आईं। महिला कांग्रेस के बैनर तले महिलाओं ने मंगलवार को सतना कलेक्ट्रेट का घेराव कर काले रिबन लहराए। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सतना में उग्र प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सभा की और फिर रैली के रूप में नारेबाजी करती हुईं, संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पहुंचीं।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती कलेक्ट्रेट के गेट पर की गई थी। प्रदर्शनकारी महिलाओं को पुलिस ने गेट पर ही रोका। महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का- मुक्की भी हुई। तमाम कोशिशों के बावजूद महिलाएं कलेक्ट्रेट में दाखिल नहीं हो सकीं। प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम सिटी नीरज खरे को एक ज्ञापन सौंपा और मैहर की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदेश में बहन- बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि मैहर की घटना से सीएम शिवराज की लाडली बहना ही नहीं मासूम बच्चियां भी भयभीत हैं। ऐसा लगता है जैसे सतना में कानून और पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है। जैसे अपराधियों को सत्ता पक्ष का संरक्षण है। सतना की आम जनता की पीड़ा और शिकायत है कि वर्दी भी अपना काम जिम्मेदारी से नहीं कर रही। दिल्ली के निर्भया कांड जैसी घटना दिल दहलाने वाली है। इससे इंसानियत शर्मसार हुई है। महिला कांग्रेस इस पर चुप नहीं बैठेगी। ऐसे मुद्दों और लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरने से महिला कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं हिचकिचाएंगी।

ये है मामला

चार दिन पहले सतना जिले के मैहर में 12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। बच्ची को गंभीर हालत में रीवा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़िता के बयान के बाद दोनों आरोपियों अतुल कुमार बढोलिया और रवि कुमार की शिनाख्त भी कराई गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 अगस्त तक जेल भेज दिया गया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 80 गौवंश से भरा कंटेनर पुलिस ने पकड़ा, ड्राइवर-क्लीनर भागे

एनएच-30 पर बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई मैहर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *