Saturday , May 4 2024
Breaking News

Satna: मैहर के पास नाबालिग लड़की को पहाड़ी पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी..!

गांव में हालत तनावपूर्ण

पीड़िता को गंभीर हालत मेँ रीवा रेफर किया

शारदा प्रबंध कमेटी के दो कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज

बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था ही नहीं- कमलनाथ

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले में एक नाबालिग के साथ दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड जैसा सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर मैहर के पास स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की को पहाड़ी पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। जब खून से लथपथ होकर पीड़िता शुक्रवार सुबह अपने घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे।

दो के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर शारदा प्रबंध कमेटी के दो कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की मानें तो पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में जब पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

बच्ची को गंभीर हालत में रीवा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में 2 संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से एक मैहर मंदिर प्रबंध समिति की गौशाला का कर्मचारी है।

बच्ची गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर से लापता हो गई थी। शुक्रवार सुबह वह लौटी। उसकी हालत बेहद खराब थी। वजह पूछने पर उसने परिजन को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिजन स्थानीय लोगों के साथ थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई।

वारदात को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था ही नहीं बची है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया- मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है। मन पीड़ा से भरा हुआ है। व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम् कार्रवाई की जाएगी।

संदेहियों में से एक मंदिर गौशाला का कर्मचारी

पुलिस ने पीड़िता को परिजन और स्टाफ के साथ मेडिकल चेकअप के लिए मैहर सिविल हॉस्पिटल भेजा। यहां सैंपल लेने के बाद बच्ची को इलाज के लिए रीवा भेजा गया है। जानकारी मिलते ही मैहर एसडीएम सुरेश जाधव, एसडीओपी लोकेश डावर, टीआई अनिमेष द्विवेदी और तहसीलदार जितेंद्र पटेल भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। बच्ची के इलाज के संबंध में डॉक्टरों से चर्चा भी की। संदेहियों में से एक का नाम बढोलिया और दूसरे का नाम चौधरी बताया गया है। बढोलिया मैहर मंदिर प्रबंध समिति की गौशाला का कर्मचारी है। मैहर एसडीएम सुरेश जाधव ने बताया कि नाबालिग को बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर किया है। टीआई अनिमेष द्विवेदी उसके साथ गए हैं। वहीं, एसडीओपी लोकेश डावर ने बताया कि मेडिकल में नाबालिग के साथ रेप की पुष्टि हुई है। हिरासत में लिए गए दोनों संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।

बलात्कार, अत्याचार प्रदेश की छवि बन गएकमलनाथ

मासूम से गैंगरेप की इस घटना पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश में रोज ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इनमें से कई सामने नहीं आती हैं। बच्चों के साथ बलात्कार, महिलाओं पर अत्याचार, आदिवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग पर अत्याचार आज मध्यप्रदेश की छवि बन गई है। यहां कानून-व्यवस्था नहीं बची है। अपराधी बेखौफ हैं। किसी को किसी का डर नहीं है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: सहायक संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग के सहायक संचालक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *