Saturday , May 4 2024
Breaking News

MP: जो शतायु होते हैं, वे देवतुल्य हो जाते हैं-मुख्यमंत्री श्री चौहान


मुख्यमंत्री श्री चौहान विदिशा में स्व. श्री दांगी की शांति सभा में हुए शामिल


        भोपाल/सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो शतायु होते हैंए वे देवतुल्य हो जाते हैं। स्व. श्री महाराज सिंह दांगी पुण्यात्मा थे और 103 वर्ष आयु पूरी की। वे देव तुल्य हो गए थे। उनका आशीर्वाद उनके परिवार और हम सब पर बना रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज विदिशा में समाजसेवी तोरण सिंह दांगी के पिता स्व. महाराज सिंह दांगी की शांति सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से स्व. श्री दांगी को श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय दांगी के परिवार जन और विदिशा के गणमान्य जन उपस्थित थे।
       मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारतीय परंपरा, सनातन संस्कृति कहती है कि शरीर नश्वर है, लेकिन आत्मा अमर है। आत्मा को शस्त्र नहीं काट सकता, आग जला नहीं सकती, पानी भिगो नहीं सकता, हवा सुखा नहीं सकती है। आत्मा अमर, अविनाशी, शाश्वत, सनातन, चिरंतन है। सच्चिदानंद आत्मा का वास्तविक स्वरूप है।
       मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब भी मैं श्री महाराज सिंह जी से मिलता था, वे आशीर्वाद की वर्षा करते थे। उन्होंने बहुत यशस्वी जीवन जिया। गाँव के सरपंच के रूप में उन्होंने बहुत सारे कार्य कराए। जब गाँव को जरूरत पड़ी तो स्वयं की भूमि दान कर दी। सरपंच के रूप में किए गए उनके कार्य आज तक याद किए जाते हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता थे, मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूँ। शांति सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विधायक सर्व श्री हरिसिंह सप्रे, श्रीमती लीना जैन, श्रीमती राजश्री सिंह, विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, विदिशा जनपद अध्यक्ष श्री वीरसिंह रघुवंशी उपस्थित थे।

युद्ध स्तर पर तैयार हों गौ-शालाएँ-मुख्यमंत्री श्री चौहान

गौ-शालाओं के निर्माण की समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बड़ी संख्या में गाय सड़कों पर हैं, जिन्हें गौ-शालाओं में पहुँचाने का कार्य मिशन मोड में किया जाये। गौ-शालाओं को युद्ध स्तर पर तैयार करें। अस्थाई रूप से भी गायों को रखने की व्यवस्था करें, मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में गौ-शालाओं के निर्माण एवं गौ-वंश की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
     मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थान चिन्हित कर लें। गौ-शालाओं के निर्माण और गायों के रखने की व्यवस्था के संबंध में प्लानिंग कर कार्य शुरू करें। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: उर्वरक के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने कृषि अधिकारियों को निर्देश

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मनोज कश्यप ने बताया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *