सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ किसानों को कृषि उपज विपणन के क्षेत्र में अभिनव कदम उठाते हुए मोबाईल एप के माध्यम से अपनी कृषि उपज का विक्रय अपने घर, खलिहान, गोदाम से कराने की सुविधा प्रदान की गई है। सर्वप्रथम किसान अपने एंड्राइड मोबाईल पर प्ले स्टोर में जाकर मंडी बोर्ड भोपाल का मोबाईल एप MP FARM GATE APP डाउनलोड करना होगा तथा एप इंस्टाल कर कृषक पंजीयन पूर्ण करना होगा।
फसल विक्रय के समय किसानों को अपनी कृषि उपज के संबंध में मंडी फसल, ग्रेड-किस्म, मात्रा एवं वांछित भाव की जानकारी दर्ज करना होगा। किसानों द्वारा अंकित की गई समस्त जानकारियां चयनित मंडी के पंजीकृत व्यापारियों को प्राप्त हो जाएगी तथा प्रदर्शित होगी। व्यापारी द्वारा फसल की जानकारी एवं बाजार की स्थिति के अनुसार अपनी दरें ऑनलाईन दर्ज की जाएगीं जिसका किसान को एप में मैसेज प्राप्त होगा। जिसके उपरांत आपसी सहमति के आधार पर चयनित स्थल पर कृषि उपज का तौल कार्य होगा। कृषि उपज का तौल कार्य होने के बाद ऑनलाईन सौदा पत्रक एवं भुगतान पत्रक जारी किया जाएगा और शासन, मंडी बोर्ड के नियमानुसार नगर या बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा।
इस प्रकार किसान MP FARM GATE APP मोबाईल एप के माध्यम से मंडी में आए बिना अपने घर, गोदाम, खलिहान से भी अपनी कृषि उपज का विक्रय कर सकते हैं। इस एप किसान प्रदेश की मंडियों में विक्रय की जाने वाली उपजों के दैनिक भाव की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। किसानों से इस एप को अपने एंड्राइड मोबाईल में इंस्टाल कर राज्य शासन एवं मंडी बोर्ड की इस अभिनव पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन अन्तर्गत यात्रा 8 सितम्बर से
सतना 18 जुलाई 2023/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों जो 60 वर्ष या अधिक आयु के है एवं आयकर दाता नहीं है। उनको प्रदेश के बाहर स्थित तीर्थ स्थानों में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्रियान्वित की गई है। तीर्थ दर्शन योजनान्तर्गत रामेश्वरम की यात्रा 8 सितम्बर से 13 सितम्बर तक हेतु आवेदन 27 अगस्त तक, कामाख्या की यात्रा 24 सितम्बर से 29 सितम्बर तक हेतु आवेदन 13 सितम्बर तक तथा जगन्नाथ पुरी तीर्थ यात्रा 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक के लिए आवेदन 16 सितम्ब्र तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किये जा सकते हैं। तीर्थ यात्रीगण अपने निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालयों में निर्धारित प्रपत्र में कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं कि जिले के समस्त तहसीलों, स्थानीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं नगर पालिक निगम में प्राप्त आवेदन पत्रों की एक जाई सूची बनाकर निर्धारित प्रपत्र में विशेष वाहक से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
ईव्हीएम प्रदर्शन केन्दों्में 365 लोगों ने किया माकपोल
जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों में 365 लोगों ने माकपोल किया गया। जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 35, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 23, तहसील मझगवां कार्यालय में 113, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 38, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर में 76, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन में 72 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बघेलान में 8 सहित कुल 365 लोगों ने माकपोल किया।
सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों में दिखाया जायेगा विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाइव प्रसारण
जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेल बरखेड़ा भोपाल के मैदान में समारोहपूर्वक प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनान्तर्गत पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु 25 हजार रूपये उनके खाते में अंतरित करेंगे। जिसका लाइव प्रसारण सभी विद्यालयों में किया जायेगा। सतना जिले से योजना हेतु 1887 छात्र-छात्रायें पात्र हैं। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छात्रों को दिखाये जाने के लिए समस्त शासकीय, अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है।
Bhaskar Hindi News