Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Satna: आयुष्मान भारत योजना से बीदा गांव के लवकुश सिंह का हो रहा मुफ्त इलाज

(खुशियों की दास्तां)


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिये वरदान साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब, मध्यम वर्गीय एवं जरूरतमंद परिवारों को महंगे इलाज से निजात दिलाना है। इस योजना के तहत अब कोई भी गरीब परिवार निजी एवं शासकीय अस्पतालों में पांच लाख रूपए तक का इलाज मुफ्त करा सकते हैं। इन्हीं हितग्राहियों में शामिल जिले के बीदा ग्राम निवासी लवकुश सिंह का भी आयुष्मान भारत योजना से निःशुल्क इलाज हो रहा है। इलाज के महंगे खर्चे से निश्चिन्त लवकुश सिंह का परिवार अब राहत महसूस कर रहा है।
     लवकुश सिंह ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से पेट में दर्द रहता था। कई डाक्टरों और अस्पतालों में दिखाने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया कार्ड के जरिये शहर के निजी अस्पताल में उनका समुचित इलाज प्रारम्भ हुआ। लवकुश सिंह की तबीयत में काफी सुधार आ चुका है। अब तक इलाज में होने वाला पूरा खर्चा आयुष्मान भारत योजना की जरिये सरकार ने उठाया हैं। लवकुश सिंह बेहद खुश हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया है।  

हरपाल चौधरी को मिला अपने सपनों का घर

जनपद पंचायत नागौद अन्तर्गत दुरेहा गांव के रहने वाले हरपाल चौधरी कृषि मजदूरी का काम करते हैं। इसी से उनके परिवार को गुजर-बसर और खर्चा चलता है। हरपाल बताते हैं कि गरीबी के कारण इनके पास रहने के लिये एक कच्चा घास-फूंस का बना हुआ कच्चा झोपड़ा था। जिसमें उनका परिवार रहता था। आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वे अपने लिए पक्का मकान बना सके। लेकिन अब उसी जगह पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की बदौलत हरपाल चौधरी का पक्का मकान बन गया है। जिसमें अब हरपाल चौधरी अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। हरपाल चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत दुरेहा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत तीन किश्तों में उन्हें 1 लाख 20 हजार रूपये की राशि का भुगतान किया गया। साथ ही 18 हजार रूपये मजदूरी के रूप में मनरेगा योजना से भुगतान किया गया। हरपाल का पक्का मकान योजना से मिली राशि द्वारा बन चुका है। विधि-विधान से गृह प्रवेश कर हरपाल चौधरी अब अपने पक्के मकान में रहने लगे हैं। जीवन में आये इस बदलाव के लिए हरपाल चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: लाइव तस्वीरों के जरिये राजनैतिक दल एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी

37 सीसीटीव्ही कैमरों से रखी जा रही स्ट्रांगरूम पर नजर सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोकसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *