Friday , May 10 2024
Breaking News

Satna: आईटीआई में प्रवेश हेतु प्रथम काउंसलिंग 3 से 5 जुलाई तक

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ उपसंचालक एमपीएसएसडीईजीबी द्वारा समस्त शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यों, अधीक्षकों एवं संस्था प्रमुखों को जानकारी दी है कि आईटीआई में प्रवेश सत्र 2023 की काउंसलिंग 3 से 5 जुलाई तक होगी। प्रथम चयन सूची में शामिल आवेदकों को प्रवेश हेतु प्रातः 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक संबंधित संस्था में समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। 7 जुलाई को अपरान्ह 4 बजे के बाद प्रथम चयन सूची के आवेदकों में से ऐसे आवेदक जिनके द्वारा अपग्रेड आप्सन का चयन किया गया होगा। उनकी द्वितीय चयन सूची अपग्रेड के साथ आवेदकों को लॉगिन पर उपलब्ध कराई जायेगी। इसी प्रकार 10 से 12 जुलाई तक द्वितीय चयन सूची (अपग्रेड के साथ) के आवेदकों को प्रवेश हेतु संबंधित संस्था में समस्त दस्तावेजों के साथ प्रातः 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे के मध्य उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

जिले में अब तक 80.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज


सतना 30 जून 2023/जिले में इस वर्ष 1 जून से 30 जून 2023 तक 80.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 136.6 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 86.5 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 76.1 मि.मी., बिरसिंहपुर में 44 मि.मी., रामपुर बघेलान में 37 मि.मी., नागौद में 101.2 मि.मी., जसो (नागौद) में 49.6 मि.मी., उचेहरा में 105 मि.मी., मैहर में 25.7 मि.मी., अमरपाटन में 99 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 127.5 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 82 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

जिला स्तरीय बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बंधक श्रमिक सतर्कता समिति एवं बाल श्रम के लिए गठित जिला स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा बंधक श्रम एवं बाल श्रम के उन्मूलन के संबंध मे उपस्थित सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में सहायक श्रम पदाधिकारी एस.एम.पटैरिया, प्राचार्य आई.टी.आई बी.डी तिवारी, बाल कल्याण की अध्यक्ष राधा मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, बाल कल्याण अधिकारी श्याम किशोर द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक तथा अशासकीय सदस्य ददोली पाण्डेय, राजेन्द्र साहू, मगनलाल बोहत, हेमन्त डेनियल, अनुराग प्रताप सिंह, नरेश पटेल, मनोज यादव, राहुल चौकसे सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

क्लब फुट से पीड़ितों के उपचार हेतु शिविर 2 से 4 जुलाई तक चित्रकूट में

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत चिन्हाकित क्लब फुट से पीड़ित 2 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के उपचार हेतु श्री सद्गुरू सेवा संघ जानकीकुण्ड ट्रस्ट चित्रकूट में सर्जरी कैम्प का आयोजन 2 से 4 जुलाई तक किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी ने बताया कि 2 जुलाई को क्लब फुट से पीड़ित बच्चों का पंजीयन एवं चिन्हाकन कर 4 जुलाई को सर्जरी की जायेगी। साथ ही बच्चों को कैलीपर्स का वितरण निःशुल्क किया जायेगा। डॉ. तिवारी द्वारा अपील की गई है कि ऐसे हितग्राही जिनके बच्चे क्लब फुट से पीड़ित है। मो. न. 9009492507 एवं 9329937065 से सम्पर्क कर इलाज हेतु 2 जुलाई को चित्रकूट अवश्य भेजे।

जिला स्तर पर स्थानांतरण की अवधि 7 जुलाई तक बढ़ाई

राज्य शासन ने जिला स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण की अवधि 7 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दी है। राज्य शासन ने पूर्व में जिला स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण पर 30 जून, 2023 की अवधि तक प्रतिबंध हटाया था। शासन द्वारा अवधि बढ़ाये जाने के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवधि बढ़ाने के अतिरिक्त अन्य सभी निर्देश यथावत् रहेगें।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 20 मई तक सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन की आधी शिकायतें कम करें- रानी बाटड

मैहर कलेक्टर ने टीएल बैठक में की समीक्षा सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर मैहर रानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *