Wednesday , May 8 2024
Breaking News

MP: यह गर्व की बात कि बानमोर का टायर विदेशों तक जा रहा-मुख्यमंत्री श्री चौहान

  • मध्यप्रदेश अब बीमारू नहीं, विकसित राज्यों की पंक्ति में अग्रणी राज्य
  • मध्यप्रदेश अब देश में औद्योगिक निवेश का केंद्र-बिंदु


       भोपाल/सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह गर्व की बात है कि बानमोर का टायर विदेशों तक जाकर विदेशी मुद्रा से देश को आर्थिक रूप से और मज़बूत बना रहा है। जेके टायर इंडस्ट्रीज़ के बानमोर प्लांट का ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेश एवं देश के आर्थिक विकास में बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केंद्रीय कृषि और किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुरैना के औद्योगिक क्षेत्र बानमोर में जेके टायर इंडस्ट्रीज के 312 करोड़ की लागत के मैन्यूफ़ैक्चरिंग फेसिलिटी क्षमता विस्तार के प्रथम चरण का उद्घाटन किया।
      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज मध्य प्रदेश विकसित राज्यों की पंक्ति में अग्रणी राज्य है, हमारी औद्योगिक विकास दर लगातार 24 प्रतिशत बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल नीति, आवश्यक इंफ्रा-स्ट्रक्चर एवं सुरक्षित वातावरण करवाने से प्रदेश देश में उद्योगों के निवेश का केंद्र बिंदु बना हुआ है। ग्लोबल इंवेस्टर समिट में 15 लाख करोड़ से अधिक के औद्योगिक निवेश के अनुबंध हुए, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न उद्योगों का नियमित निवेश प्रदेश में आ रहा है और नवीन रोज़गार का सृजन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश के युवाओं के स्किल डेवलपमेंट एवं रोज़गार में वृद्धि के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना प्रारंभ की जा रही है। योजना में युवाओं को विभिन्न उद्योगों में ट्रेनिंग दी जायेगी, विभिन्न ट्रेडों के दौरान उन्हें पात्रतानुसार 8 से 10 हज़ार रुपये का स्टायपेंड भी प्रदान किया जायेगा।
     मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के भारत को 5 ट्रिलियन इकॉनोमी बनाने के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हमने मध्यप्रदेश की इकॉनमी को 550 बिलियन का बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश एवं देश के विकास में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उद्योगों से नवीन रोज़गार का सृजन होता है, कराधान बढ़ता है जो प्रदेश और देश को आर्थिक रूप से मज़बूत करता है। जेके टायर इंडस्ट्रीज ने ग्वालियर-चंबल संभाग के आर्थिक विकास एवं बड़ी संख्या में रोज़गार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में 18 वर्षों में बीमारू राज्य के टैग को हटाकर आज प्रदेश विकसित राज्यों की पंक्ति में अग्रणी है। जेके टायर इंडस्ट्रीज़ ने प्रदेश के आर्थिक विकास में बड़ा योगदान दिया है एवं देश-दुनिया में नाम बनाया है। पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज कंसाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज दण्डोतिया, विधायक श्री कमलेश जाटव और समाजसेवी हमीर सिंह पटेल, उपस्थित थे।

3 जुलाई को राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का गायन

3 जुलाई को जिला मुख्यालय सहित सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 11 बजे राष्ट्र-गीत ’’वन्दे-मातरम’’ एवं राष्ट्र-गान ’’जन गण मन’’ का गायन किया जाएगा। एक एवं दो जुलाई को शासकीय अवकाश होने से राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का गायन 3 जुलाई को होगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का गायन किया जाता है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: बाल विवाह करने पर होगी सजा और जुर्माना

बाल विवाह की सूचना कंट्रोल रुम के दूरभाश 07672-494353 पर दे सकते हैं नागरिक सतना,भास्कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *