Sunday , June 2 2024
Breaking News

National: लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदला, नया नाम डॉ. APJ अब्दुल कलाम लेन

National aurangzeb lane in lutyens delhi renamed as dr apj abdul kalam lane: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ राष्ट्रीय राजधानी स्थित लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदलकर अब Dr. APJ Abdul Kalam Lane कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने एक बैठक इस सड़क का नया नामकरण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि पहले सिर्फ रोड का नाम बदला गया था, लेकिन अब लेन का नाम भी बदल दिया गया है।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के मुताबिक लोगों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदलने का फैसला लिया है। NDMC ने सदस्यों की बैठक में लेन का नाम बदलने की मंजूरी दी गई है।

साल 2025 में बदला गया था सड़क का नाम

आपको बता दें कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने अगस्त 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था। Dr. APJ Abdul Kalam Lane मध्य दिल्ली में पृथ्वीराज रोड से जोड़ती है। NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय के मुताबिक नई दिल्ली नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 231 की उपधारा (1) के खंड (ए) के संदर्भ में नाम बदलने का प्रस्ताव आया था। उन्होंने कहा कि महान पुरुषों और महिलाओं को पहचान देने की जरूरत है, इसलिए परिषद ने यह फैसला लिया है।

अपनी क्रूरता के विख्यात था औरंगजेब

गौरतलब है कि मुगल बादशाह औरंगजेब एक कट्टर सुन्नी मुसलमान था, जो अपने क्रूर शासन के लिए जाना जाता है। कई इतिहासकारों के मुताबिक औरंगजेब ने अपने शासन के दौरान हिंदुओं पर कई अत्याचार किए और मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था। साथ ही सिख गुरुओं पर भी क्रूरता दिखाई थी। इस कारण से कई धार्मिक संगठन भी बीते कई सालों में दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदलने की मांग कर रहे थे।

About rishi pandit

Check Also

मृत्यु से पहले दिया गया प्रामाणिक बयान दोषसिद्धि का एकमात्र आधार हो सकता है: न्यायालय

नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालत को विश्वास दिला सकने वाले ‘मृत्यु-पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *