Sunday , June 30 2024
Breaking News

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा में दोनों ही राज्यों में तस्वीर साफ, शुरू हो हुआ जश्न, खिला कमल

नई दिल्ली
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। वहीं अब दोनों ही राज्यों में तस्वीर साफ हो गई है। 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी को रुझानों में बहुमत हासिल हो चुकी है। वहीं, 32 सीटों वाले सिक्किम विधानसभा में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) क्लीन स्वीप की तरफ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में थोड़ी ही देर में दोनों ही राज्यों के सीएम राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं।अरुणाचल और सिक्किम में विजेता दलों के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दोनों ही राज्यों में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। सिक्किम में कुल 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 82.95 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

सिक्किम में सत्तारूढ़ प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाले सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और पवन कुमार चामलिंग के सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के बीच मुकाबला था। भाजपा और कांग्रेस ने भी सिक्किम में अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे। 146 उम्मीदवारों में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय, पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग, पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया और भाजपा के नरेंद्र कुमार सुब्बा शामिल हैं। बाइचुंग भूटिया चुनाव हार चुके हैं। 2019 में प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाली एसकेएम ने 17 सीटें जीतीं, जबकि एसडीएफ ने 15 सीटें हासिल कीं। 60 सीटों वाली अरुणाचल विधानसभा में मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच था। भाजपा ने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर चुनाव लड़ा। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी अरुणाचल प्रदेश में उम्मीदवार उतारे हैं।

सिक्किम विधानसभा में बैठेगा केवल एक विपक्षी विधायक?
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को प्रचंड बहुमत मिल चुका है। पार्टी अब तक 26 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है वहीं पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी पार्टी एसडीएफ केवल 1 सीट जीत पाई है और बाकि बची किसी भी सीट पर वह बढ़त  में नहीं है। ऐसे में सिक्किम विधानसभा में केवल एक विपक्षी विधायक बैठने का अनुमान है।

सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को प्रचंड बहुमत
सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को प्रचंड बहुमत मिल चुका है। पार्टी अब तक 26 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है वहीं पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी पार्टी एसडीएफ केवल 1 सीट जीत पाई है जबकि 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

अरूणाचल प्रदेश में भाजपा ने जीतीं 44 सीट, एनपीईपी को 4 सीट
अरूणाचल प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल गया है। पार्टी अभी तक 44 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 2 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस अपनी एक जीत के लिए भी तरस रही है। एनपीइपी  4 सीट जीत चुकी है जबकि अन्य के खाते में 5 सीटें आई हैं।

दोनों राज्यों में तस्वीर साफ होते ही जश्न शुरू
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में तस्वीर साफ हो गई है। अरुणाचल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। यहां 60 में से 44 सीटों पर एनडीए आगे हैं। तो वहीं सिक्किम में सत्तारूढ़ एसकेएम को बहुमत मिल रहा है। ऐसे में थोड़ी ही देर में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं अरुणाचल और सिक्किम में विजयी पार्टियों के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

भारत में भी लागू हो सकता है एक देश, एक चार्जर का नियम, क्या होगा बदलाव?

 नई दिल्ली यूरोपीय यूनियन की तरह ही भारत में भी एक चार्जर का नियम लागू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *