Friday , June 6 2025
Breaking News

Satna: रेड क्रॉस सोसाइटी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम संपन्न

महामहिम राज्यपाल के संदेश का वाचन किया गया

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश राज्य शाखा के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस इकाइयों द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सतना के स्थानीय वेंकट क्रमांक दो में म.प्र. रेड क्रॉस सोसाइटी प्रबंध समिति के सदस्य हरिओम गुप्ता के अतिथि में स्कूल के बच्चों शिक्षकों एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने अनुलोम विलोम,प्राणायाम, ब्रजआसान,मकरासन,ताड़ाअन,भुजंगासन आदि योगिक क्रियाएं की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महामहिम राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश रेड क्रॉस के अध्यक्ष मंगू भाई पटेल के संदेश का वाचन हरिओम गुप्ता राज्य प्रबंधन समिति के सदस्य द्वारा किया। सभी का आभार विद्यालय के प्राचार्य बृजेंद्र तिवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सचिव अरुण त्रिवेदी कोषाध्यक्ष गोविंद बड़ेरिया, अरुण मिश्रा, जेपी शुक्ला, अशोक निगम, यमुना प्रसाद द्विवेदी, समर सिंह, आर यस मिश्रा, जी पी मिश्रा, संजय कुमार, आलोक सिंह, अरुण मौर्य, धर्मेंद्र खरे, मिथिलेश चतुर्वेदी, संदीप टंडन, सुमन सिंह, रश्मि शुक्ला, संगीता सिंह, रेखा मिश्रा सहित काफी संख्या में विद्यालय के बच्चे शिक्षक गण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *