Sunday , May 12 2024
Breaking News

Satna: बहनों के सशक्तीकरण और सम्मान के लिए अनोखा उपहार-गणेश सिंह


स्मार्ट सिटी मैहर के 6.70 करोड रुपए लागत के कार्यों का भूमिपूजन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के राशि अंतरण के कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह शनिवार को नगर पालिका मैहर के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पूरे प्रदेश की बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अनोखा उपहार है। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश और प्रदेश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा और मुख्यमंत्री श्री चौहान को युगो-युगो तक याद रखा जाएगा। सांसद श्री सिंह शनिवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के मैहर नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सांसद श्री सिंह ने नगर पालिका मैहर के अंतर्गत मिनी स्मार्ट सिटी के 6 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों की आधारशिला भी रखी।
       सांसद श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए जन्म से लेकर उनके पूरे जीवन काल के लिए योजनाएं बनाकर लागू की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला सशक्तिकरण के लिए अद्भुत निर्णय लिए और बहनों को जन्म लेने के साथ ही लखपति बनाया। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख बहनों के खाते में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित की है और उन्होंने धीरे-धीरे इसे 3 हजार रूपये मासिक तक बढ़ाने का संकल्प भी लिया है। मैहर नगरपालिका में 9 हजार 539 बहनों और जनपद पंचायत मैहर की 36 हजार 963 बहनों के खाते में राशि पहुंची है। उन्होंने पूरे जिले में 3 लाख 75 हजार महिलाओं को योजना से लाभान्वित करने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया।
     सांसद ने इस अवसर पर मैहर नगर पालिका क्षेत्र में स्मार्ट सिटी मैहर के 6 करोड़ 70 लाख रुपए लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, रामकृपाल पटेल, श्रीकांत चतुर्वेदी, संतोष सोनी, अशोक चौबे, सत्यभान पटेल, जिला पंचायत सदस्य जयंती महेश तिवारी भी उपस्थित रहे।

नवीन पुस्तकालय का लोकार्पण

सांसद गणेश सिंह ने शनिवार को मैहर भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद के नवीन पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि मैहर की इस आधुनिक एवं सुसज्जित लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। समयारूप विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुसार यह लाइब्रेरी संचालित की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुस्तकों का अध्ययन करें और जीवन में आगे बढ़े।

सतना चौपाठी के कार्यक्रम में सांसद ने की पुष्प वर्षा

सतना नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित चौपाटी में आयोजित किया गया। सांसद श्री गणेश सिंह ने चौपाटी के कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लाभार्थी बहनों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: नेशनल लोक अदालत 11 मई को

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की दूसरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *