Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: भरहुत नगर में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मजदूर की मौत

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कोलगवां थानांतर्गत भरहुत नगर में निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह मलबे के साथ नाले में जा गिरा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी शिनाख्त 35 वर्षीय शिव कुमार पाल पिता चुनबदिया निवासी ग्राम रौंड सिंहपुर के रूप में हुई है।

भरहुत नगर में धीरेंद्र सिंह पटेल के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। शिवकुमार वहां मजदूरी करने आया था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह मकान के पिछले हिस्से में नाले की तरफ बनी दीवार के पास काम कर रहा था, तभी अचानक दीवार ढह गई और शिव कुमार मलबे के साथ नाले में जा गिरा। काम कर रहे अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना मकान मालिक धीरेंद्र सिंह पटेल और ठेकेदार रिंकू मिश्रा को दी और मजदूर को बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *