Tuesday , July 9 2024
Breaking News

इंडिगो की भोपाल से मुंबई जा रही उड़ान के कॉकपिट ग्लास में दरार, टला हादसा

problem in aeroplane:भोपाल/ इंडिगो की भोपाल से मुंबई जा रही सुबह की उड़ान में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ होने से कुछ समय पहले ही खराबी नजर आने पर उड़ान को रोक दिया गया। काफी समय तक खराबी ठीक नहीं हो सकी तो कंपनी ने दूसरे विमान से यात्रियों को रवाना किया।

जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या 6-ई 662/661 सोमवार को निर्धारित समय पर सुबह 11.10 बजे लैंड हुई। यही उड़ान 11.55 बजे वापस मुंबई रवाना होती है। बताया जाता है कि राजा भोज एयरपोर्ट से टेकऑफ होने से कुछ समय पहले ही चालक दल को विमान के कॉकपिट ग्लास में हल्का सा क्रैक नजर आया। उस समय तक यात्री सुरक्षा जांच के बाद एयरोब्रिज से होते हुए विमान के अंदर प्रवेश करने लगे थे। चालक दल ने अचानक यात्रियों को विमान के अंदर आने से रोक दिया। उन्हें बताया गया कि तकनीकी कारणों से आपको इंतजार करना होगा। कंपनी ने यात्रियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की।

दूसरे विमान की व्यवस्था करनी पड़ी  

इंडिगो के इंजीनियरों ने तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में कंपनी ने दूसरे विमान की व्यवस्था की। बेंगलुरु से दूसरा विमान भोपाल पहुंचा। दोपहर 3.45 बजे यह विमान भोपाल के 178 यात्रियों को लेकर मुंबई रवाना हुआ।

खराब विमान अभी भोपाल में ही खड़ा है। संभवत: आज इसमें नया कॉकपिट ग्लास लगाया जाएगा, इसके बाद ही उसे रवाना किया जाएगा। भोपाल से मुंबई जा रहे यात्रियों को इस खराबी के कारण तीन घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम के अनुसार जिस विमान में तकनीकी खराबी आई थी वह पार्किंग में खड़ा है।

टेकऑफ हो जाता तो हो सकता था हादसा

संयोग से चालक दल को विमान के कॉकपिट ग्लास में दरार उस समय नजर आई जब विमान एयरपोर्ट पर ही था। टेकऑफ होने के बाद दरार बड़ी होकर हादसे का कारण बन सकती थी। इंडिगो के स्थानीय कार्यालय के अनुसार विमान को तकनीकी खराबी के कारण रोका गया। दूसरे विमान से यात्री रवाना किए गए।

About rishi pandit

Check Also

MP: 120 रुपए किलो हुआ टमाटर, मंडी में माल नहीं, आलू-प्याज और लहसुन भी महंगे

Madhya pradesh indore indore news mandi bhav today tomato potato aalu tamatar lahsun: digi desk/BHN/इंदौर/ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *