Saturday , June 14 2025
Breaking News

Satna: संघ शिक्षा वर्ग में हुआ प्रदर्शनी का उद्घाटन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सरस्वती विद्यापीठ उटैली सतना में चल रहे बीस दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष में आज प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख माननीय स्वांतरंजन वर्गाधिकारी चंद्रभान पटेल सह प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी ने भारत माता पूजन के साथ किया। इस अवसर पर वर्ग पालक कौशलेंद्र वर्ग कार्यवाह रविंद्र पटेल प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख उमेश भी उपस्थित रहे।

विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन माहेश्वरी ने बताया कि प्रदर्शनी में रामपथ गमन,पर्यावरण सहित संघ नींव में विसर्जित पुष्प सहित राष्ट्रीय महत्व के कई विषय स्वयंसेवकों के लिए प्रदर्शित किए गए हैं। संघ शिक्षा वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रांत भर के शिक्षार्थियों के लिए यह प्रदर्शनी उनके बौद्धिक एवं मानसिक सिद्धता के लिए आवश्यक है। धर्म समाज राष्ट्र एवं संघ को जानने समझने में प्रदर्शनी सार्थक व सशक्त माध्यम है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *