Sunday , April 28 2024
Breaking News

National: CBI ने समीर वानखेड़े के खिलाफ दर्ज किया भ्रष्टाचार का केस, 29 ठिकानों पर डाली रेड

National cbi registers a case against former mumbai ncb zonal director sameer wankhede in connection with a corruption case related to the aryan khan cruise case: digi desk/BHN/ मुंबई/एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। ये मामला आर्यन खान क्रूज केस में भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है। इस मामले मेंसीबीआई ने शुक्रवार दिल्ली, मुंबई, रांची और कानपुर समेत देश के 29 ठिकानों पर छापा मारा। ये मामला एनसीबी की विजिलेंस रिपोर्ट की फैक्ट्स फाइंडिंग रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया है। समीर वानखेड़े ने दो साल पहले क्रूज ड्रग्‍स मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। उस वक्‍त समीर वानखेड़े मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी थे।

आर्यन खान क्रूज केस

समीर वानखेड़े नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोनल प्रमुख थे, जब उन्होंने 2021 में मुंबई के तट पर एक क्रूज पर छापा मारा था। इस मामले में आर्यन खान को चार सप्ताह तक जेल में बिताना पड़ा था। बाद में मई 2022 में एंटी-ड्रग्स एजेंसी ने “पर्याप्त सबूतों के अभाव में” उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था। इसके बाद समीर वानखेड़े के खिलाफ NCB ने आर्यन खान केस की विजिलेंस जांच की थी। इसकी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेजी गई थी। इस रिपोर्ट में समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगे थे।

About rishi pandit

Check Also

मोदी ने कर्नाटक के सिर्सि में चुनावी रैली को संबोथित किया, उन्होंने कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ

कर्नाटक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के सिर्सि में रविवार को चुनावी रैली को संबोथित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *