Friday , June 14 2024
Breaking News

Sikkim Avalanche: नाथू ला में हिमस्खलन, 7 पर्यटकों की मौत, बाकी सभी पर्यटक सुरक्षित

National atleast 7 killed and more than 80 feared trapped in avalanche on nathula road in sikkim: digi desk/BHN/ सिक्किम/ सिक्किम के नाथू ला पहाड़ी दर्रे में हुए भारी हिमस्खलन से कम से कम सात पर्यटकों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गये। इस हिस्खलन में करीब 80 लोगों को फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक, सभी पर्यटकों का ब्यौरा मिल गया है और बर्फ में कोई नहीं फंसा है। प्रशासन के मुताबिक इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, और 12 लोगों का इलाज चल रहा है। प्रशासन ने रेस्क्यू एंड सर्च ऑपरेशन खत्म कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में एक और लैंडस्लाइड की आशंका थी, जिसकी वजह से इस ऑपरेशन को खत्म करने का फैसला लिया गया।

सुरक्षा बलों ने साफ किया रास्ता

इससे पहले बर्फ में फंसे 20 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। BRO (सीमा सड़क संगठन) ने रास्ते की बर्फ हटाकर इस हिमस्खलन में फंसे 350 से अधिक पर्यटकों और 80 से अधिक वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया । इस अभियान में सेना और NDRF की टीमें भी साथ थीं। 

पूरा मामला

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील पर अचानक हुए हिमस्खलन में 7 पर्यटकों की मौत हो गई। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हिमस्खलन मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ। इस बीच, बर्फ में फंसे 20 पर्यटकों को बचा लिया गया और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

About rishi pandit

Check Also

शिवसेना ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके सरकार्यवाह मोहन भागवत की तारीफ की, सियासी चिढ़ या चाहत?

नई दिल्ली कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी इंडिया अलायंस और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *