Sunday , June 30 2024
Breaking News

Satna: सुरक्षित कल के लिये जरुरी है जल- विधायक मैहर


जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मैहर में की गई तालाब की सफाई


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिये चलाये जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की गतिविधियां सतना और मैहर जिले में जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर पालिका मैहर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 में प्राचीन गोपाल मंदिर के पास स्थित तालाब की सफाई की गई। सफाई का अभियान मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में संचालित किया गया। तालाब की सफाई उपरांत विधायक श्री चतुर्वेदी ने उपस्थित जनों की अभियान के बारे में बताते हुये कहा कि जल ही जीवन का आधार है। पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जल के इसी महत्व को देखते हुए भारतीय संस्कृति में जल की पूजा होती आ रही है। आने वाले कल के लिए जल संरक्षण महती आवश्यकता है। उन्होने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस अभियान से जहां एक ओर जल के संरक्षण और संवर्धन में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी और पर्यावरण में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान पूरे प्रदेश का अभियान है, पूरे समाज का अभियान है। इसमे प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने स्तर पर भी जल संचयन के लिए छोटे-छोटे प्रयास कर सकते हैं। तालाब की सफाई के दौरान तालाब के किनारे किए गए अतिक्रमण को स्वयं से हटाए जाने की समझाईस विधायक श्री चतुर्वेदी द्वारा दी गई। मौके पर उपस्थित नागरिकों द्वारा पेयजल संबंधी समस्या भी विधायक मैहर के सामने के रखी गई। जिस पर तालाब के पास लगे हैंडपंप के बोर में मशीन डालने के लिये सीएमओ मैहर को कहा गया। पेयजल की समस्या का तत्काल निराकरण करते हुये नगर पालिका द्वारा मोटर पंप डालने की कार्यवाही की गई।

कलेक्टर मैहर ने की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा

कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने गुरुवार को नगर पालिका मैहर के सभागार में जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधयों एवं कार्यो की समीक्षा की। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान राज्य शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जो 16 जून गंगा दशहरा तक संचालित किया जायेगा। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियां जारी है। आगामी दिनों में आयोजित होने वाली गतिविधियों एवं 16 जून गंगा दशहरे के दिन समापन कार्यक्रम पर अभियान को सफल बनाने कार्यक्रम रूपरेखा तय कर लें। कलेक्टर ने कहा कि पौधरोपण करने की जगह निर्धारण कर लें एवं अच्छी नस्ल के पौधे नीम, पीपल, बरगद, कदम, इमली जामुन जैसे पौधों का रोपण किया जाए। साथ ही इस बात का ध्यान रखे की पौधे कम से कम 3 से 4 फिट के होने चाहिए। इसके अलावा ग्राम पंचायत, शासकीय विद्यालय, गौशाला, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ केंद्र, एवं सभी शासकीय भवनों के आस पास पोधा रोपड़ किया जाना चाहिए। बैठक में विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, जनपद अध्यक्ष आकांक्षा लोधी, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, सीएमओ मैहर लालजी ताम्रकार, सीएमओ रामनगर सुषमा मिश्रा, सीईओ मैहर प्रतिपाल बागरी उपस्थित रहे।

जल गंगा संवर्धन अभियान में कूपों को बनाया जा रहा उपयोगी

जल गंगा संवर्धन अभियान में नदी, तालाब, कुओं, बावड़ी आदि जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कर उन्हें उपयोगी बनाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव में वर्षो से मरम्मत और साफ-सफाई के अभाव के कारण अनुपयोगी हो चुके कूपों का जीर्णोद्धार कर उन्हें पुनः उपयोगी बनाया जा रहा है। सोहावल विकासखंड अंतर्गत ग्राम झाली स्थित कूप को जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से पंचायत के कर्मचारियों, अन्य शासकीय विभाग एवं आमजनों की सहभागिता से आवश्यक निर्माण कार्य कराया गया। कूप की जगत, पट्टी, सीढ़ी की मरम्मत कर मजबूती प्रदान की गई। साथ ही कुयें के अंदर और आसपास की झाड़ियों को हटाकर परिसर को स्वच्छ किया गया। इसी प्रकार ग्राम सभागंज के कूप में जमा गाद को बाहर निकाला गया। साथ ही मरम्मतीकरण के कार्य भी कराये गये।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: रीवा में गाय को बचाने कुएं में उतरे युवक की मौत, रेस्क्यू के समय रस्सी छूटने से हुआ हादसा

कुएं में गिरी गाय को बचाने नीचे उतरा था युवकगाय को ऊपर खींचते समय हाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *