
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा ने रवी वर्ष 2022-23 में प्राइम सर्पोट स्कीम के अन्तर्गत पंजीकृत किसानों का सत्यापन तीन दिवस में शत- प्रतिशत करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को लिखे पत्र में कलेक्टर ने कहा है कि पी.एस. स्कीम के तहत सत्यापित रकबे के किसानों से ही चना, मसूर, सरसों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा सकेगी। शुक्रवार को की गई समीक्षा में अब तक पजीकृत 14032 कुल किसानों में से 10379 किसानों के रकबे का सत्यापन पाया गया है। जिनमें चना के 6048, मसूर के 1707 और सरसों 2624 किसानों के रकबे का सत्यापन हुआ है जबकि जिले में पंजीकृत किसानों के अनुसार कुल 14032 किसानों में 8068 चना, 2207 मसूर और 3757 सरसों के लिए किसान पंजीकृत हुए है कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तीन दिवस के भीतर सभी शेष रहे पंजीकृत किसानों का रकबा सत्यापन पूर्ण करना सुनिश्चित करे। ताकि फसलों के सत्यापित रकबे के अनुसार उर्पाजन कार्य किया जा सके।
भारत सरकार द्वारा विपणन वर्ष 2023-24 के लिए चने का समर्थन मूल्य 5335 रूपये प्रति क्विंटल मसूर, का समर्थन मूल्य 6000 रूपये प्रति क्विंटल एवं सरसों का समर्थन मूल्य 5450 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। विपणन वर्ष 2023-24 के लिए गेहूं, चना, मसूर, सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 25 मार्च से प्रारंभ होगी। किसान भाई चना, सरसों एवं मसूर फसलों के विक्रय के लिए सुविधा अनुसार स्वयं प्लाट बुक कर सकेंगे। चने का उपार्जन मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मसूर का उपार्जन 37 जिलों में तथा सरसों का उपार्जन 40 जिलों में जहां उत्पादन होता है। वहां उपार्जन किया जाएगा।
नवसाक्षरो की मूल्यांकन परीक्षा आज
साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 19 मार्च को नवसाक्षरों की मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में 22872 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। किंतु परीक्षार्थी को अधिकतम 2 घंटे का समय परीक्षा देने हेतु दिया जाएगा।
Bhaskar Hindi News