Monday , May 13 2024
Breaking News

Anuppur : बारातियों को लेकर लौट रहा वाहन पलटा, 16 घायल

अनूपपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/ अनूपपुर जिला इन दिनों हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम ठेही गौरेला के समीप मंगलवार को एक और बड़ा हादसा हो गया। जहां राजेन्द्रग्राम जैतहरी पहुंच मार्ग में मंगलवार को बारातियों को लेकर लौट रहा एक मैजिक पिकअप वाहन तेज रफ्तार होने के कारण अनियंंत्रित होकर पलट गया। वाहन में लगभग तीस से अधिक लोग थे, वाहन के पलटने से लगभग 16 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी लाया गया है। जैतहरी पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केकरपानी में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बराती जन सुबह करीब ग्यारह बजे जब वापस ग्राम निगौरा के लिए लौट रहे थे तभी रास्ते में गौरेला के समीप स्कूल के पास चालक की लापरवाही से मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के समय मैजिक पिकअप वाहन तेज गति में बताया जा रहा है जिसके कारण यह हादसा हुआ।

राहगीरों ने की मदद, बुलाई पुलिस

इस घटना में बारातियों के हाथ, पैर, सिर व कमर सहित अन्य शरीर के अन्य अंगों में चोटें आई। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस की हंड्रेड डायल दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर गई और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को जैतहरी अस्पताल भिजवाया। इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं पहुंची।

ये हुए घायल

घायलों में ज्यादातर किशोर हैं जिनकी आयु 15 से 18 वर्ष के बीच है। घायलों में महेंद्र सिंह 50 वर्ष भुजबल सिंह 15 वर्ष, समय लाल पनिका 14 वर्ष, सेवन सिंह 40 वर्ष,राजन सिंह 18 वर्ष, अजय पनिका 17 वर्ष, गंगोली 42 वर्ष, मानसिंह 17 वर्ष ,दुलम 45 वर्ष, कंचन लाल 17 वर्ष, पोते लाल चौधरी 40 वर्ष,जितेंद्र सिंह 17 वर्ष और ननकू सिंह घायल हुए हैं। घटना के बाद से मैजिक वाहन का चालक फरार हो गया। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त मैजिक पिकअप वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है लेकिन वाहन का नंबर प्लेट गाड़ी में नहीं मिला।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर ने जगतदेव तालाब की साफ-सफाई में किया श्रमदान

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर स्थित जगतदेव तालाब में एकत्र मलबे और जलकुंभी की साफ-सफाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *