Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: ऊर्जा विभाग की विभिन्न कंपनियों में 453 पदों पर होगी भर्ती

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि युवाओं को रोजगार देने और बिजली कंपनियों के कार्यों को सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कंपनियों में रिक्त 453 पदों पर भर्ती की जायेगी। इस संबंध में 21 फरवरी को विज्ञापन जारी कर दिया गया है। असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती की जायेगी। रिक्त पदों के लिये ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक भरें जा सकेंगे। भर्ती की प्रक्रिया म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा की जा रही है। यह भर्ती म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी के साथ ही म.प्र. पावर ट्रासंमिशन कंपनी, म.प्र. पावर मैनेजमेंट कंपनी, मध्य क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के लिये की जायेगी।

एमपी टास और एनआईसी छात्रवृत्ति पोर्टल पर 25 फरवरी तक हो सकेंगे आवेदन

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा एमपी टास और एनआईसी छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 मॉड्यूल पर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के आवेदन 25 फरवरी 2023 तक किये जा सकेंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग के महाविद्यालयीन समस्त विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे निर्धारित समयावधि में आवेदन करना सुनिश्चित करें। उक्त तिथि पश्चात पोर्टल बन्द हो जाएगा। समय-सीमा में आवेदन नहीं किये जाने का समस्त उत्तरदायित्व विद्यार्थियों का रहेगा। निर्देश दिए गए हैं कि समस्त महाविद्यालय प्राचार्य निर्धारित समय-सीमा में विद्यार्थियों से आवेदन करवाए जाने की कार्यवाही पूर्ण करें।

अधिकारों के लिए जागरूक करने आनलाइन प्रतियोगिता 28 फरवरी तक

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोग के 18 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक करने हेतु आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजना 28 फरवरी तक किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी बच्चे आयोग की वेवसाइट पर उपलब्ध लिंक ncpcr.gov.in/champions पर लॉगिन कर 28 फरवरी तक प्रतियोगिता में सहभागिता कर सकते हैं। साथ ही उल्लेखनीय उपलब्धि वाली बालिकाएं अपनी प्रेरक कहानी आयोग को प्रषित कर सकती हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *