Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: संघर्ष के दिनों के साथी थे प्रेमलाल मिश्र- विधानसभा अध्यक्ष

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि रीवा के पूर्व विधायक स्व. प्रेमलाल मिश्र हमारे संघर्ष के दिनों के साथी थे। गरीबों, शोषितों के कल्याण के लिए संघर्ष करना उन्होंने ही सिखाया। विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम शुक्रवार को रामपुर बघेलान के ग्राम बैरिहा में पूर्व विधायक स्व. प्रेमलाल मिश्र की 18वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपुर बघेलान विधायक विक्रम सिंह ने की। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष रावेंद्र सिंह, सरपंच मालती राजेश मिश्रा, विनीत मिश्रा, कवि रामनरेश तिवारी ‘निष्ठुर’, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, बृजेश सिंह सरल, डॉ आरती तिवारी, पंकज सिंह परिहार, सुमन सिंह परिहार एवं पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि वर्तमान में राजनीति की दशा बदल गई है। राजनीति में पहले संघर्ष और प्रतिकार प्रमुख हुआ करता था। संत कबीर दास के दोहे से सही राजनीति का रास्ता निकलता है, जो दिशा तय करने का मार्ग प्रशस्त करता है। राजनैतिक व्यक्ति को साहित्यकारों का सानिध्य भी लेना चाहिए और साहित्य के सत्व को अपने जीवन में उतारना चाहिए। साहित्य हमेशा व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हर व्यक्ति को देश का इतिहास और साहित्य पढ़ना चाहिए। ताकि समाज जागरूक हो और आने वाली भारत की पीढ़ी शिक्षित, जागरूक, विचारशील बने। उन्होंने कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले कवियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया और कहा कि कवि साहित्य के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि बैरिहा गांव में उचित स्थान तलाश कर पूर्व विधायक स्व. प्रेमलाल मिश्र की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। इसके लिए उन्होंने अपनी विधानसभा अध्यक्ष निधि से एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि रीवा के पूर्व विधायक स्व. प्रेमलाल मिश्र हमारे क्षेत्र की पवित्र माटी से निकलकर गरीबों और शोषितों के प्रति अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए पड़ोसी रीवा जिले के कर्मठ और लोकप्रिय विधायक बने। यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र में प्रथम आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने सभी विधायकों से कहीं ज्यादा गरीबों को स्वेच्छानुदान की राशि दिलाई है कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *