Friday , May 3 2024
Breaking News

Satna: केन्द्रीय गृहमंत्री द्वारा 24 फरवरी को सतना मेडीकल कॉलेज का लोकार्पण प्रस्तावित

कलेक्टर और एसपी ने किया तैयारियों का निरीक्षण


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत सरकार के गृहमंत्री श्री अमित शाह का 24 फरवरी को सतना का दौरा प्रस्तावित है। गृहमंत्री सतना के प्रवास के दौरान मेडीकल कॉलेज सतना का लोकार्पण करेंगे। गृहमंत्री श्री शाह के दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करते हुये सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के संबंध में पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर एसडीएम सिटी नीरज खरे, डीएसपी ख्याति मिश्रा, आरआई सत्यप्रकाश मिश्रा सहित प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

रीक्षा संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने आब्जर्वर नियुक्त

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा समूह-2 एवं समूह-3 स्वच्छता निरीक्षक, कनिष्ठ एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती एवं बैकलॉग भर्ती के लिये संयुक्त परीक्षा वर्ग-2022 का आयोजन 13 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जा रहा है। संयुक्त भर्ती परीक्षा जिले के 3 परीक्षा केन्द्रों में दो पालियों में (प्रथम पाली प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 2ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक) आयोजित होगी
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने परीक्षा के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने केंद्रवार आब्जर्वर नियुक्त किये है। जारी आदेशानुसार परीक्षा केंद्र श्रीरामा कृष्णा कॉलेज भरहुत नगर सतना के लिये डॉ शेरेन्द्र साहू और डॉ उपेंद्र साहू, आदित्य कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस महदेवा रोड सतना के लिये डॉ प्रभाक्सी तिवारी और डॉ पुष्पेन्द्र सिंह तथा विन्ध्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड सांइस करही रोड अमौधा के लिये सरिका गंगवाल और डॉ गिरीश राय को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। नियुक्त किये गये आब्जर्वर को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा दिनांक को आवंटित परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहकर शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराते हुये परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’..प्रेमी-प्रेमिका बने एक दूसरे के दुश्मन, दोनों के बीच खूनी खेल

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *