Tuesday , July 9 2024
Breaking News

MP: विधायक पर खाद लूट केस के फरियादी वेयर हाउस मैनेजर का शव फंदे पर लटका मिला..!

MP, ratlam fertilizer loot case complainant warehouse manager hanged himself: digi desk/BHN/रतलाम/खाद लूट कांड में कांग्रेस विधायक मनोज चावला व अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने वाले फरियादी मध्यप्रदेश विपणन संघ के गोदाम संचालक (मैनेजर) 53 वर्षीय भगतराम येदु का शव सोमवार सुबह आफिस में फांसी पर लटका मिला। उनके फांसी के फंदे पर लटकने का कारण पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। पत्नी का कहना है कि वे घटना के बाद से तनाव में थे।

मालूम हो कि 10 नवंबर 2022 को सर्वर की समस्या होने से कई किसानों को यूरिया खाद नहीं मिला था। किसान गोदाम पर कतार लगाकर खाद मिलने के इंतजार में खड़े थे। जानकारी मिलने पर विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन आदि गोदाम पहुंचे थे।

विधायक व गोदाम कर्मचारियों के बीच खाद वितरण को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि विधायक ने किसानों से खाद ले जाने का कहा था। कई किसान खाद की बोरियां ले जाने लगे थे। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति संभाली थी। कुछ समय बाद स्टाक मिलाने पर 28 बोरियां कम पाई गई थीं।

इसे लेकर मैनेजर भगतराम येदु ने विधायक सहित 50 आरोपितों के खिलाफ खाद लूट की एफआइआर कराई थी। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर उसी दिन कांग्रेस नेता जादौन को गिरफ्तार कर लिया था। दो माह बाद आठ जनवरी को विधायक ने इंदौर न्यायालय में सरेंडर किया था, वहीं दो अन्य आरोपितों को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया है। चारों आरोपित जेल में हैं।

रात में घर नहीं पहुंचे, सुबह पत्नी आफिस पहुंची तो पता चला

भगतराम येदु सोमवार को ड्यूटी गए थे, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह पत्नी मीना तलाश करते हुए आफिस पहुंची तो गोदाम के आफिस का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांका तो भगतराम पंखे से बंधी रस्सी के फंदे पर लटके दिखे।

सूचना पर एसडीओपी शाबेरा अंसारी, थाना प्रभारी शिवमंगलसिंह सेंगर व अन्य अधिकारी वहां पहुंचे। दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारा। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने भी घटनास्थल की जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।

पोस्टमार्टम के बाद शव पत्नी को सौंप दिया गया। भगतराम मूलत: रायपुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले थे। वे करीब आठ वर्ष से आलोट में रहकर नौकरी कर रहे थे। उनके दो पुत्र हैं, दोनों रायपुर में ही नौकरी करते हैं। शव रायपुर ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गोदाम में चौकीदार नहीं था

पत्नी मीना येदु का कहना है कि वे खाद लूट की घटना के बाद से तनाव में रहते थे। कहते थे कैसे घटना हो गई? कुछ दिन से गोदाम पर चौकीदार नहीं था। वे शाम को गोदाम बंद कर आते थे। सोमवार शाम पांच बजे वे गोदाम से घर आए थे। बाजार से कुछ सामान खरीदकर लाने के बाद यह कहकर वापस गोदाम गए थे कि चौकीदार नहीं है, लाइट जलाकर व गोदाम बंद कर आता हूं। काफी देर तक वे घर नहीं आए। रात में फोन किया तो रिसीव नहीं किया।

एसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि प्रथमदृष्टया सुसाइड का मामला प्रतीत हो रहा है। आफिस व घर की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुराने घटनाक्रम सहित सभी बिंदुओं पर जांच की जा जाएगी। स्वजन से भी बात करेंगे, दबाव संबंधी कभी कोई शिकायत नहीं की। काल डिटेल की भी जांच करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

MP: 120 रुपए किलो हुआ टमाटर, मंडी में माल नहीं, आलू-प्याज और लहसुन भी महंगे

Madhya pradesh indore indore news mandi bhav today tomato potato aalu tamatar lahsun: digi desk/BHN/इंदौर/ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *