Wednesday , June 18 2025
Breaking News

Satna: एनीमिया के संकेत एवं लक्षण मिलते ही चिकित्सक से सलाह लें

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के हाथों की लालिमा में कमी, जीभ का सफेदपन, पैरो में सूजन, जिसे दवाने पर गड्डा पड़ना, पलक के नीचे सफेद पन, हृदय गति का तेज होना, होठों के कोने फटना, नाखूनों का टूटना, ये एनीमिया के संकेत है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को कमजोरी आना, सांस फूलना, एकाग्रता में कमी, हाथों एवं पैरो का सुन्न पड़ना, चक्कर एवं बेहोशी आना, सिर में भारीपन तथा दर्द रहना एनीमिया के लक्षण होते है। इस प्रकार संकेत या लक्षण मिलते है तो प्रदेश सरकार द्वारा एनीमिया मुक्त भारत बनाने के लिये कार्यक्रम एवं गतिविधियां चलाई जा रही है। सीएमएचओ ने नागरिकों से आग्रह किया है कि एनीमिया के लक्षण की पहचान होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में खून की जांच कराऐं एवं पुष्टि होने पर पूर्ण उपचार लें। खाली पेट दवा का सेवन कदापि नहीं करना चाहिये। एनीमिया की जांच व उपचार सभी शासकीय अस्पतालों पर उपलब्ध है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *