Thursday , June 19 2025
Breaking News

Satna: तापमान में गिरावट के कारण आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में परिवर्तन, प्रातः 11 बजे खुलेंगे केन्द्र

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा शीत ऋतु में ठण्ड के प्रभाव से तापमान में गिरावट और कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के दृष्टिगत आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में परिवर्तन करने का आदेश दिया है। जारी आदेशानुसार जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में अब बच्चों की उपस्थिति प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये नियत रहेगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि नवीन आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों में संचालित गतिविधियों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिसके अनुसार प्रातः 11 बजे आंगनवाड़ी केन्द्र खुलेंगे और बच्चों की स्वागत किया जायेगा। इसके बाद बच्चों की साफ-सफाई का अवलोकन और बच्चों की व्यक्तिगत सफाई की जायेगी। प्रातः 11ः30 बजे से 12 बजे तक सामूहिक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी तथा दोपहर 12 से 12ः30 बजे का समय नाश्ता के लिये आरक्षित रहेगा। दोपहर 12ः30 से 1 बजे तक खेल गतिविधियां, 1 से 1ः30 बजे तक छोटे समूह की गतिविधियां, 1ः30 से 2 बजे के बीच बच्चों को भोजन दिया जायेगा और उनके घर पहुंचाया जायेगा। उन्होने बताया कि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच थर्ड मील, पोषण परामर्श, मंगल दिवस, वुद्धि निगरानी, किशोरी बालिका योजना अंतर्गत परामर्श और गृह भेंट की जायेगी। सायं 5ः30 से 6 बजे तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रिकॉर्ड संधारण का कार्य करेंगी।

शीतलहर के चलते अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का समय परिवर्तन
आयुक्त लोक शिक्षण ने जारी किए आदेश

आयुक्त लोक शिक्षण ने शीतलहर के चलते हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी अर्द्धवार्षिक परीक्षा के समय में परिवर्तन के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने आदेश में कहा है कि उच्चतर माध्यमिक कक्षाएं प्रातः 9 से 12 बजे तक तथा हाईस्कूल कक्षाएं दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक लगेंगी। आयुक्त ने कहा है कि जिन विद्यालयों में राज्य ओपन बोर्ड की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, ये परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत संचालित होंगी। ऐसे विद्यालयों में दोनों परीक्षाओं के लिए पृथक-पृथक बैठक व्यवस्था की जवाबदारी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की होगी।

उवर्रक की कालाबाजारी रोकने निरीक्षण दल गठित

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन एवं दूरभाष के माध्यम से कृषकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उर्वरक विक्रय, अन्य उत्पादों की टैगिंग और उर्वरक की कालाबाजारी के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही है। रबी सीजन 2022-23 में किसानों को सुगमता से उचित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी को नियंत्रित करने जिला स्तरीय निरीक्षण दल गठित किया गया है।

जिला स्तरीय निरीक्षण दल में उप परियोजना संचालक डॉ अनिल मिश्रा, सहायक संचालक आरएस बागरी को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार वरिष्ठ कृषि अधिकारी अशोक कुमार निगम और संबंधित विकासखंडों के निरीक्षक, कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को सहायक दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। दल में नियुक्त अधिकारी सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के विक्रय और भंडारण प्रतिष्ठानों की औचक जांच करेंगे। साथ ही सुगम उर्वरक वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण दल को निर्देशित किया गया है कि डीएपी एवं यूरिया उर्वरक के साथ उर्वरक कंपनी के अन्य उत्पादों की टैगिंग उर्वरक विक्रेताओं द्वारा न की जाये। जांच के दौरान विक्रय या भंडारण में अनियमितता पाये जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करेंगे।

सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर मिलेंगे 5 लाख रूपये : नगरीय विकास मंत्री

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों में नियमित वेतनमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर अब उनके परिजन को 5 लाख रूपये की बीमा राशि मिलेगी। अभी इन्हें 2 लाख रूपये मिलते हैं।
गौरतलब है कि नगरीय निकायों में नियमित वेतनमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को वर्तमान में सामान्य मृत्यु पर एक लाख रूपये और दुर्घटनाजनित मृत्यु पर 2 लाख रूपये की बीमा राशि मिलती है।
मंत्री श्री सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों में एक जनवरी, 2005 के बाद नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को शासकीय अधिकारी कर्मचारियों की तरह राष्ट्रीय पेंशन योजना में मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान (ग्रेच्युटी) के लाभ मिलेंगे। श्री सिंह ने अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *