Monday , May 6 2024
Breaking News

Panna: न्यू ईयर पार्टी मनाकर नशे में घर लौटा पति बना हैवान, पीट-पीटकर पत्‍नी को मार डाला..!

पन्ना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ गंजेड़ी व शराबी पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में भी चोट पहुंचाई और एक आंख भी फोड़ कर फरार हो गया।

मेले घुमाने की बात को लेकर हुई कहासुनी

यह अमानवीय और हृदय विदारक घटना पन्ना जिले के रेपुरा तहसील अंतर्गत ग्राम कूड़ा की है। जहां नए वर्ष की सुबह रेखा चौधरी 30 वर्ष ने अपने पति देवकरण चौधरी से मेला घुमाने की बात कही थी। उसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और गुस्से में वह अपने दोस्तों के साथ चला गया था।

रात में देव करण नशे की हालत में घर पहुंचा तब उसकी पत्नी ने कहा अगर परिवार के साथ घूमने गए होते तो क्या हो जाता। इसी बात को लेकर देवकरण उसे लाठियों से पीटने लगा। इस बेरहम पिटाई में उसके हाथ-पैर टूट गए और सिर से खून बहने लगा। पति ने उसकी एक आंख भी फोड़ दी इस पर भी तसल्ली नहीं हुई तो उसके गुप्तांग में भी प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया।

सास को फोन कर बताया कि मैंने रेखा को पीटा

इतना सब कुछ हो जाने के बाद नशेड़ी पति ने अपनी ससुराल में सास को फोन लगाकर बताया कि उसने पत्‍नी रेखा को पीटा है। इस पर रेखा की मां ने सोचा कि पति-पत्नी का मामूली झगड़ा हुआ होगा, लेकिन उनका मन नहीं माना तो 2 जनवरी की सुबह वह अपनी बेटी के साथ रेखा को देखने पहुंची तो देख कर दंग रह गई। उनकी बेटी गंभीर अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हैवानियत की सारी हदें पार कर दी

पति ने बेरहमी से इस कदर पिटाई की कि हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। मौके पर अपनी मां के साथ पहुंची रेखा की बहन लक्ष्मीबाई ने बताया कि पति गांजा पीता था। उसने रात में फोन लगाकर बताया था कि मैंने उसे पीटा है। उसकी हिम्मत कैसे हुई कि मुझसे मेला घूमने की बात कहे। मेरी बहन को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी आंख फोड़ दी और प्राइवेट पार्ट से भी खून बह रहा है।

रेखा तीसरी पत्नी थी

रेखा आरोपित देवकरण की तीसरी पत्नी थी। इसके पूर्व वह दो विवाह और कर चुका था जिसमें पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी तथा दूसरी पत्नी की मौत बीमारी के चलते हो गई थी। वहीं रेखा की भी यह दूसरी शादी थी। पहली शादी में शिव से एक बच्चा था।और देवकरण से शादी के बाद दो बच्चे हुए।

पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज

मां और बहन की शिकायत पर रेपुरा थाने में आरोपित पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी श्री कृष्ण मावई ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नए वर्ष में मेले घूमने की बात पर दोनों में विवाद हुआ। जिसमें पति द्वारा की गई पिटाई से रेखा की मौत हो गई।

About rishi pandit

Check Also

कोटेश्वर महादेव धाम बन सकता है धार्मिक पर्यटन केंद्र

धार. लेबड़-नयागांव फोरलेन पर कानवन से 12 किमी दूर विध्याचंल की सुरम्य पहाड़ियों में स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *