Sunday , April 28 2024
Breaking News

Satna: रामपुर बघेलान की आंगनवाड़ी सहायिका बीना नामदेव को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के क्रम में भोपाल में 12 नवम्बर को महिला एवं बाल विकास विभाग के विभागीय अमले का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा संभाग की तीन महिला कर्मचारियों को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। इस संबंध में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती ऊषा सिंह सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रीवा संभाग की सिहावल परियोजना की पर्यवेक्षक श्रीमती अनुसुइया वाजपेयी को सम्मानित किया। समारोह में रीवा शहरी परियोजना की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ममता सिंह तथा सतना जिले की रामपुर बघेलान परियोजना क्रमांक-2 गोलहटा की सहायिका श्रीमती बीना नामदेव को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। विभागीय तौर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इन तीन महिला कर्मचारी को सम्मानित किया गया है। संयुक्त संचालक ने तीनों कर्मचारियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल आयेंगी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल आयेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति जी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। यह हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण स्वीकार किया। मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। मध्यप्रदेश की धरती पर उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज पेंच से सीधे शहडोल पहुँच कर जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम की जानकारी और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: अमेठी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, रीवा निवासी चालक समेत दो की मौत

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर बृहस्पतिवार को ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चंदौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *