Monday , May 20 2024
Breaking News

Satna: हर्षोल्लास, उत्सवी माहौल में मनाया गया मध्यप्रदेश दिवस

कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, दिलाया संकल्प

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश राज्य का 67वां स्थापना दिवस सतना जिले में उत्सवी माहौल में हर्षाल्लास और धूमधाम से मनाया गया। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रगान की धुन के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और मध्यप्रदेश के गौरव संबंधी लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय को मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास और समृद्धि के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करने का संकल्प दिलाया।

मध्यप्रदेश के उत्सव 67वां स्थापना दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर अनुराग वर्मा ने ध्वजारोहण किया और संकल्प दिलाया। समारोह में स्कूली बच्चों के बैंड वादन की आकर्षक धुन पर राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं द्वारा ये कौन चित्रकार है………, सेंट माइकल स्कूल के छात्रों द्वारा वंदे मातरम…………, आदित्य हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों द्वारा मध्यप्रदेश के गौरव पर लोकनृत्य और गार्जियन एंड गाइड स्कूल सतना के छात्र-छात्राओं द्वारा जय हो……….., मां तुझे सलाम के गीतों पर लोक नृत्य की सामूहिक प्रस्तुतियां दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सेंट माइकल स्कूल प्रथम, आदित्य स्कूल द्वितीय, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल तृतीय और गार्जियन एंड गाइड विद्यालय चौथे स्थान पर पुरस्कृत हुआ।

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी ,कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजन, लोकतंत्र सेनानियों का शाल-श्रीफल से सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर अनुराग वर्मा, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने किया। मध्यप्रदेश दिवस के कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम से हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, पूर्व महापौर ममता पांडेय, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, उषा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, बाल कल्याण समिति की सदस्य जान्हवी त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी डॉ गौरव शर्मा ने किया।

जन अभियान परिषद ने स्थापना दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और राज्य आनंद संस्थान सतना द्वारा संयुक्त रुप से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी को सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रभात फेरी पुराना आरटीओ ऑफिस से निकलकर सिविल लाइन चौराहा होते हुए स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड पहुंची और शहर की अन्य दिशाओं से निकली प्रभात फेरी में शामिल हुई। इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी संजय श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रदीप तिवारी, सहायक संचालक मत्स्य अनिल श्रीवास्तव, जिला समन्वयक डॉ राजेश तिवारी, महाविद्यालय की एनएसएस प्रभारी डॉ क्रांति मिश्रा, बाल कल्याण समिति की सदस्य जान्हवी त्रिपाठी, आरएन त्रिपाठी, प्रेमशंकर भानेश, संभागीय समन्वयक बद्री प्रसाद दहायत, आकाश कुमार तिवारी, शिवकांत पाण्डेय, रश्मि पांडेय, शिवानी सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रभात फेरी में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय-जय मध्यप्रदेश के स्वरों से पूरा पुलिस परेड ग्राउंड गुंजायमान रहा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी प्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कभी बीमारू कहा जाने वाला मध्यप्रदेश आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष मध्यप्रदेश की आर्थिक विकास दर 19.76 प्रतिशत रही। बीमारू से सुचारू और अब आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों से यही प्रार्थना है कि प्रदेश की प्रगति और विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। आइये समृद्ध विकसित और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए हम तेजी से आगे बढ़ें।

About rishi pandit

Check Also

Satna: धूप और लू से बचाव की सलाह

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गर्मी के मौसम में आमजनों को लू से बचाव की सलाह दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *