Friday , October 30 2026
Breaking News

भरतपुर में एसीबी की हिरासत में परिवहन विभाग के निरीक्षक और गार्ड, नेशनल हाईवे पर कर रहे थे अवैध वसूली

भरतपुर.

एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भरतपुर-बीकानेर एनएच-21 स्थित लुधाबई टोल प्लाजा के पास परिवहन विभाग के एक निरीक्षक के साथ गार्डों को हिरासत में लिया। पकड़े गए परिवहन विभाग के निरीक्षक और गार्डों पर ट्रकों से अवैध वसूली के आरोप हैं। एसीबी की टीम ने हिरासत में लिए निरीक्षक और गार्डों को भरतपुर एसीबी कार्यालय लाकर पूछताछ कर रही है।

एसीबी एडिशनल एसपी अमित चौधरी के नेतृत्व में नेशनल हाईवे स्थित लुधाबई टोल प्लाजा के पास परिवहन विभाग के एक निरीक्षक और पांच गार्डों के साथ एक प्राइवेट व्यक्ति को अवैध वसूली के आरोप में कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया। एडिशनल एसपी अमित चौधरी का कहना है कि परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ ट्रक चालकों से अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर सत्यापन कराया गया, जो कि सही पाया गया। रविवार की सुबह किसी भी की टीम ने कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग एक निरीक्षक के साथ पांच गार्डों और एक प्राइवेट व्यक्ति को हिरासत में लिया और इन सभी को एसीबी कार्यालय लाया गया है, जहां इससे पूछता जारी है और इनके पास से 1.50 हजार रुपये की राशि बरामद हुई है। 75 हजार रुपये की राशि के सबूत मिले हैं, बाकी 75 हजार की राशि के सबूत नहीं दे पाए। जयपुर एसीबी के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनके निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। भरतपुर-बीकानेर एनएच-21 स्थित लुधाबई टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग के उड़नदस्ते के द्वारा सुबह और शाम ट्रक चालकों से अवैध वसूली का कार्य किया जाता है। इस हाईवे से राजनेताओं से लेकर आला अधिकारियों के द्वारा रोज का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन फिर भी परिवहन विभाग के इन अधिकारियों के खिलाफ किसी ने भी कार्रवाई करने की जाद्दोजहद नहीं की।

About rishi pandit

Check Also

नेपाल से बिहार में पहुंच रहे हाई क्वालिटी नकली नोट, NIA ने शुरू की तलाश

 मुजफ्फरपुर  नेपाल से भारी मात्रा में ओएसएस सीरीज के 500 रुपये के नकली नोट बिहार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *