Friday , July 5 2024
Breaking News

ये कैसी श्रद्धा…! मां शारदा मंद‍िर में युवक ने जीभ काटकर चढ़ाई, अस्‍पताल में भर्ती

omg: सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शक्ति का रूप मां शारदा के धाम मैहर की ख्याति पूरे देश में है। यहां हर राज्य से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। शहर हो या गांव, गरीब हों या अमीर हर वर्ग के लोगों की श्रद्धा मां शारदा के प्रति बनी हुई है। लेकिन इस आस्था पर अंधविश्वास भी भारी पड़ रहा है। आए दिन यहां ऐसे लोग भी पहुंच रहे हैं जो अपने आप को क्षति पहुंचाकर मां को खुश करना चाहते हैं। एक बार फिर मैहर में मां शारदा के दरबार पर एक युवक ने ब्लेड से अपनी जीभ काटकर भेंट कर दी। जिसे पुलिस कर्मियों ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के जिला चित्रकूट ग्राम नया चंद्र निवासी सुरेश यादव ने मां शारदा के चरणों पर ब्लेड से जीभ काटकर चढ़ा दी। इस दौरान युवक के मुंह से खून की धार लग गई जो मंदिर में फैल गई। तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवक को मैहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसके मुंह में दवा पट्टी कर उसे जिला अस्पताल सतना रिफर कर दिया गया है। सतना में युवक का इलाज जारी है। फिलहाल युवक की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।

परिवार के साथ आया था 

बताया जा रहा है कि सुरेश यादव अपने परिवार के साथ मैहर में मां शारदा के दर्शन करने आया था। सभी लोग जैसे ही मंदिर पहुंचे तो अचानक ही मंदिर पहुंचकर सुरेश ने अपने जेब से ब्लेड निकाली और जीभ काटकर मंदिर में चढ़ा दी। इसके पीछे उसकी मां शारदा के लिए भक्ति बताई जा रही है।

नवरात्र में व्यक्ति ने काटा था गला

इसी वर्ष 17 अक्टूबर को नवरात्र के पहले दिन भी मैहर स्थित मां शारदा देवी के दरबार में एक व्यक्ति ने अंधविश्वास के चलते ब्लेड से खुद का गला काट लिया था। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा से एक परिवार नवरात्र पर मां शारदा का दर्शन करने मैहर पहुंचा था। मां के दरबार में मत्था टेकने के बाद पूरा परिवार सीढ़ियों से नीचे लौट रहा था। तभी अचानक 50 वर्षीय राजकुमार वर्मा ने परिवार से अलग होकर चाकू से खुद का गला रेत लिया और न्याय की मांग करने लगा। इस बीच खून से लथपथ शख्स को देखकर मंदिर में हंगामा मच गया था।

About rishi pandit

Check Also

Satna: जिले में अब तक 107.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 4 जुलाई 2024 तक 107.8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *