Tuesday , July 9 2024
Breaking News

बस्तर में एक और ASI ने की आत्महत्या, 24 घंटे में पुलिस के तीन जवान कर चुके खुदकुशी

Shocking News: बीजापुर/ कुटुरू थाने में पदस्थ एएसआई ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना की पुष्टि एसपी जियारत बेग ने की है। बीते 24 घंटों में पुलिस के 3 जवानों ने खुदकुशी कर ली है। इससे पहले बताया गया था कि दो पुलिस जवानों की मानसिक संतुलन सही नहीं था।

मिली जानकारी के अनुसार एएसआई सन्नू माड़वी अपनी डयूटी खत्म कर अपने गांव तुमला गया हुआ है। परिवार के सभी सदस्य धान कटाई के लिए गए हुए थे। जब वह सभी शाम को लौटे तो सन्नू को फांसी में झूलता हुआ देखा। परिवारजनों का कहना है कि सुबह सबकुछ ठीक था और सन्नू का व्यवहार भी सामान्य लग रहा था। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को पामेड़ में पदस्थ आरक्षक विनोद पोर्ते ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार दी थी। वहीं, शनिवार को सीएएफ के आरक्षक दिनेश वर्मा ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अधिकारियों ने बताया था कि पिछले कुछ दिनों से उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। कुछ ही समय पहले वह छुट्टी के बाद घर से लौटे थे।

एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि 26 नवंबर को ही वे छुट्टी से लौटे थे। रविवार सुबह वे मेस में काम कर रहे थे। मगर, पता नहीं अचानक क्या हुआ कि वह अपनी बैरक में गए और उन्होंने अपनी ठुड्डी पर गोली मार ली, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

About rishi pandit

Check Also

छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में स्थानीय बोली में प्रारंभिक शिक्षा जल्द

छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में स्थानीय बोली में प्रारंभिक शिक्षा जल्द नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *