Friday , May 17 2024
Breaking News

Health Tips: एक उपाय से कम हो सकता है कोलेस्ट्रॉल, जानिए रोज गर्म पानी पीने के फायदे

Health Tips for Cholesterol: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ इन दिनों भागदौड़ वाली इस जिंदगी में लोग जिस चीज को सबसे ज्यादा इग्नोर करते हैं वो है सेहत। खराब खानपान, तनाव और अनहेल्दी लाइफ स्टाइल की वजह से लोगों को काफी कम उम्र में ही स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानियां शुरु हो जाती हैं। भारत में सबसे तेजी से बढ़नेवाली बीमारियों में कब्ज, मोटापा, हाई ब्लडप्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और हार्ट से जुड़ी परेशानियां शामिल हैं।

कितना खतरनाक है कोलेस्ट्रॉल

शरीर की ज्यादातर बीमारियों की शुरुआत की वजह होता है कोलेस्ट्रॉल। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार की चर्बी है, जिसके बढ़ने से दिल का दौरा, स्ट्रोक, टाइप 2 शुगर और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, जीवन को खतरे में डाल सकता है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के चलते हार्ट पर सीधा असर पड़ता है और इससे जान भी जा सकती है। ऐसे में हार्ट से जुड़ी तमाम बीमारियों से बचने का सीधा उपाय ये है कि कोलेस्ट्रॉल को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया जाए।

गर्म पानी से कंट्रोल हो सकता है कोलेस्ट्रॉल

विशेषज्ञों का मानना है कि गर्म पानी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना गर्म पानी से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को आसानी से कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं गर्म पानी के साथ कुछ चीजों को मिलाने से उनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

1. लहसुन का सेवन करने से हार्ट से जुड़े रोग ठीक हो जाते हैं। लेकिन अगर इसका सेवन गर्म पानी के साथ किया जाए तो हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

2. कब्ज की समस्या में भी गर्म पानी के साथ कच्चे लहसुन की कली लेने से पाचन में सुधार होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

3. रोजाना गर्म पानी में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

4. हल्‍दी में कई औषधीय गुण होते हैं, जो कैंसर के खतरे को भी कम कर सकते हैं। इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल भी ठीक रहता है। हल्‍दी आपके इम्‍यून सिस्‍टम को भी मजबूत रखता है।

5. चीनी की जगह गुड़ का सेवन आपको डायबिटीज से बचाता है। वहीं गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल काबू में रहता है। इससे पाचन में भी सुधार होता है।

About rishi pandit

Check Also

होली पर हों रेडी इन कलरफुल फैशन टिप्स के साथ, दिखेंगी स्टाइलिश

होली पर रंग खेलने के साथ ही अगर आपने अभी तक आफ्टरपार्टी के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *