Friday , May 17 2024
Breaking News

Green Tea Side Effects: गलत समय पर ग्रीन टी पीने से हो सकता है नुकसान

Green Tea Side Effects: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ आजकल फिटनेस के प्रति जागरूक लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। हालांकि कई लोग वजन घटाने के लिए ग्रीन टी पीते हैं। ग्रीन टी पीने से मोटापा कम होता है। इससे त्वचा की चमक बढ़ती है। ग्री टी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत और पाचन में सुधार होता है। ग्रीन टी के कई फायदों के बारे में पता होने से लोगों ने इसका सेवन करना शुरू कर दिया है। ऑफिस जाने वाले लोग दिन में कई बार ग्रीन टी पीते हैं। कुछ लोग खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीते हैं। ऐसे में फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं ग्रीन टी कब पीनी चाहिए।

इस प्रकार ग्रीन टी पीने से नुकसान होता है

खाली पेट न पिएं

कई लोग अपने दिन की शुरुआत ग्री टी से करते हैं। जिससे नुकसान हो सकता है। कभी भी खाली पेट ग्रीन टी न पिएं। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। पहले कुछ खाएं और 1 घंटे बाद ग्रीन टी पिएं।

ज्यादा ग्रीन टी नुकसान करती है

वजन कम करने के लिए लोग दिन में कई बार ग्रीन टी पीते हैं। 1 कप ग्रीन टी में 24-25 मिलीग्राम कैफीन होता है। यदि आप दिन में चार से पांच कप ग्रीन टी पीते हैं तो इससे शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ सकती है। इससे बेचैनी, चक्कर आना, मधुमेह और अनिद्रा हो सकती है।

खाने के बाद सेवन ना करें

कुछ लोग खाना खाने के साथ या तुरंत बाद ग्रीन टी पीते हैं। जिससे नुकसान होता है। ज्यादा ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इसलिए खाना खाने के बाद ग्रीन टी न पिएं।

ग्रीन टी पीने का सही तरीका

दिन में दो से तीन कप से ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। खाने के एक घंटे बाद ही ग्रीन टी पिएं। खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचें। सोने से पहले ग्रीन टी न पिएं। इसे आप सुबह 10 से 11 बजे के बीच नाश्ते के बाद पी सकते हैं। वहीं शाम को 5 से 6 बजे ग्रीन टी पी सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

होली पर हों रेडी इन कलरफुल फैशन टिप्स के साथ, दिखेंगी स्टाइलिश

होली पर रंग खेलने के साथ ही अगर आपने अभी तक आफ्टरपार्टी के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *