Thursday , May 2 2024
Breaking News

Rewa: प्रेम संबंध में आड़े आ रहे ससुर की बहू ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्‍या

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/  बिछिया थाना पुलिस ने शनिवार को हत्या की वारदात का खुलासा किया है, जिसमें पुलिस ने मृतक की बहू को उसके प्रेमी के साथ पक़ड़ा है। एक महीने पूर्व प्रेम संबंध में ससुर की आपत्ति के चलते बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपित महिला के साथ ही उसके कथित प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल तीन साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद ससुराल में रहते हुए ही महिला ने दूसरे पुरुष से अनैतिक संबंध बना लिए। इसकी जानकारी महिला के ससुर को लगी तो उसने आपत्ति दर्ज कराई। इसी बात को लेकर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर सोते समय ससुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

घटना एक महीने पुरानी है। महिला के अवैध संबंध के बारे में पता चलने पर ससुर ने महिला को समझाने की कोशिश की, जिससे महिला ने नाराज हो गई और प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की नृशंस हत्या कर दी। घटना की जानकारी जब सुबह घर के लोगों को लगी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटना से जु़ड़े साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वृद्घ की नातिन भी उसी के पास सो रही थी, लेकिन रात में उसे भी घटना की जानकारी नहीं लगी। सुबह जब वृद्घ का नाती उसे चाय देने गया तो उसने खून से लथपथ वृद्घ को देखकर घर के लोगों को सूचना दी थी।

About rishi pandit

Check Also

Maihar: कलेक्टर मैहर ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मैहर जिले के 3 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में अर्जित किया स्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *