Tuesday , June 17 2025
Breaking News

Satna: परसमनिया में लिंक कोर्ट का शुभारम्भ, पहले दिन 5 प्रकरणों पर हुई सुनवाई

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले के ऊँचेहरा जनपद क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य परसमनिया पहाड़ी अंचल के मध्य परसमनिया पँचायत परिसर में बुधवार को लिंक कोर्ट की शुरुआत हुई। लिंक कोर्ट शुरू होने के पहले ही दिन राजस्व सम्बंधित 5 प्रकरणों का नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा द्वारा सुनवाई कर निराकरण किया गया।

कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार को एसडीएम हेमकरण धुर्वे, नायब तहसीलदार द्वारा अंचल की 16 पँचायत और 84 गांव के ग्रामीणो की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। शुभारम्भ के अवसर पर आरआई मुनेंद्र तिवारी, परसमनिया हल्का पटवारी संजय सिंह, क्षेत्र के पटवारी सहित आसपास गांवो के ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अनुराग वर्मा ने परसमनिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान यहां राजस्व की समस्यायों के निराकरण के लिए एसडीएम की लिंक कोर्ट लगाने के निर्देश दिए थे।

वैक्सीनेशन महाअभियान में सतना 112 % की उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर

कोविड-19 वैक्सीन महाअभियान अंतर्गत बुधवार को 18 वर्ष की आयु से अधिक के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाने के लिये आयोजित अभियान में सतना जिले में लक्ष्य 51 हजार 629 के विरुद्ध 57 हजार 834 व्यक्तियों का टीकाकरण कर 112 प्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। लक्ष्य की 112 प्रतिशत पूर्ति कर दतिया जिला भी दूसरे स्थान पर तथा 143 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल कर अशोकनगर प्रथम स्थान पर रहा है। रीवा संभाग के जिलों में सतना 112 प्रतिशत की उपलब्धि के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *