Sunday , May 4 2025
Breaking News

MP: स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में आयुर्वेद ने महती भूमिका निभाई : वन मंत्री डॉ. शाह

 

सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आयुर्वेद महती भूमिका निभा रहा है। मध्यप्रदेश में वन औषधियों की उपलब्धता प्रचुर मात्रा में है। मंत्री डॉ. शाह औषधीय पौधों के उपयोग से ’मानव स्वास्थ्य सुरक्षा’ विषय पर प्रशासन अकादमी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।

वन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि आयुर्वेद के व्यापक इस्तेमाल से वन औषधि उत्पादक ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधारात्मक बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर आयुर्वेद ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वन मंत्री ने बताया कि आयुर्वेद आचार्य श्री बालकृष्ण द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में नया इतिहास रचा गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आयुर्वेद पद्धति से चिकित्सा में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य आम लोगों को निरोग बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि आयुर्वेद आचार्य श्री बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता है। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ आयुर्वेद के फायदों के बारे में आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के समय पूरे विश्व ने आयुर्वेद के प्रभाव को देखा है। राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन अवसर पर देश के तकरीबन 100 विषय-विशेषज्ञ और शोधकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए अनुसंधान पेपर का प्रकाशन ’सोविनियर’ का विमोचन हुआ। वन मंत्री डॉ. कुंवर शाह ने आयुर्वेद आचार्य श्री बालकृष्ण को प्रतीक चिन्ह और शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *