Tuesday , May 28 2024
Breaking News

Satna: जिले में अब तक 716.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 5 सितंबर 2022 तक 716.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 792.5 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 509.6 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 430.3 मि.मी., बिरसिंहपुर में 810 मि.मी., रामपुर बघेलान में 590 मि.मी., नागौद में 995 मि.मी., जसो (नागौद) में 438.3 मि.मी., उचेहरा में 882 मि.मी., मैहर में 622.6 मि.मी., अमरपाटन में 728 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 1088.3 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 659.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: सायबर क्राइम की घटनाओं को लेकर राज्य सायबर पुलिस द्वारा एडवायजरी जारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सायबर क्राइम से संबंधित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *