Saturday , May 11 2024
Breaking News

Ganesh Chaturthi: 5 राजयोग में होगी गणेश स्थापना, 300 साल बाद बना ग्रहों का दुर्लभ संयोग

Ganesh Chaturthi 2022: digi desk/BHN/ शास्त्रों के अनुसार गणेशजी को रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि का दाता माना जाता है। भादो महीने की चतुर्थी तिथि को गणेश जी का पूजन भारत के दक्षिण, पश्चिम में अधिक प्रचलित है। गणेश उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला भादो शुक्ल चतुर्थी का पर्व महाराष्ट्र में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है दक्षिण पश्चिम प्रान्तो में यह पर्व 11 दिनों तक चलता है। गणेश उत्सव का पर्व 31 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगा। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना घर-घर में की जाती है। बुधवार को ये पर्व कई शुभ योगों में मनाया जाएगा। इस बार गणेश उत्सव के 10 दिनों में कई विशेष योग बन रहे हैं।

इस तरह करें गणेश स्थापना

ज्योतिष के अनुसार इस गणेश चतुर्थी पर वह सभी योग बन रहे हैं जो गणेश जन्म के समय बने थे। धर्म ग्रंथों में भी इनके बारे में बताया गया है। जिस समय देवी पार्वती ने मिट्टी के गणेश बनाकर उसमें प्राण डाले उस समय बुधवार, चतुर्थी तिथि और चित्रा नक्षत्र था। इस समय भी ये सभी योग बन रहे हैं। जिसके कारण ये पर्व और भी खास हो गया है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार गुरु ग्रह की स्थिति से लंबोदर योग भी बन रहा है। यह गणेश जी का ही एक नाम है। इस दिन वीणा, वरिष्ठ, उभयचरी और अमला नाम के 5 राजयोग भी रहेंगे।

300 सालों बाद ग्रहों का ऐसा संयोग

इस बार गणेश उत्सव 31 अगस्त बुधवार से 9 सितंबर शुक्रवार तक मनाया जाने वाला है। इस दौरान नवमी तिथि घटने के बाद भी गणेश उत्सव पूरे 10 दिनों तक रहेगा। खास बात यह है कि गणेश उत्सव में सूर्य सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, गुरु मीन राशि में और शनि मकर राशि में रहेंगे। ये चारों ग्रहों की अपनी ही स्वराशि है। गणेश चतुर्थी के दौरान ऐसा संयोग पिछले 300 सालों में भी नहीं बना।

  • 31 अगस्त, बुधवार को गणेश जी की स्थापना की जाएगी। ये दिन नए कामों की शुरुआत के लिए भी शुभ माना जाता है।
  • 1 सितंबर, गुरुवार को ऋषि पंचमी का व्रत किया जाएगा। ये दिन प्रॉपर्टी, वाहन, ज्वेलरी आदि की खरीदी के लिए शुभ है।
  • 2 सितंबर, शुक्रवार को स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाएगी। ये दिन हर तरह की खरीदी के लिए शुभ रहेगा।
  • 3 सितंबर, शनिवार को दूर्वा अष्टमी और राधाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। अमृत योग होने से यह दिन नए कामों की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा।
  • 4 सितंबर, रविवार को प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के लिए शुभ दिन रहेगा।
  • 6 सितंबर, मंगलवार को जलझूलनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। ये दिन भी हर तरह की खरीदी के लिए शुभ है।
  • 7 सितंबर, बुधवार को भगवान वामन की पूजा की जाएगी। इस दिन प्रॉपर्टी खरीदने और नए कामों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है।
  • 8 सितंबर, गुरुवार को प्रदोष व्रत किया जाएगा। ये दिन वाहन खरीदी के लिए विशेष शुभ है।
  • 9 सितंबर, शुक्रवार तो गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। ये दिन भी वाहन खरीदी के लिए शुभ है।

 

About rishi pandit

Check Also

सपनों में धातु का सपना देखना: अर्थ और व्याख्या

सपने देखना एक प्राकृतिक क्रिया है. हर कोई नींद में सपने देखता है. सपने में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *