Monday , June 3 2024
Breaking News

Grah Gochar: सितंबर में इन दो बड़े ग्रहों की स्थिति में होगी हलचल, कन्या राशि वालों पर सबसे ज्यादा असर

Grah Gochar 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ सितंबर का महीना ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से काफी खास होने वाला है। सितंबर की महीने में सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। वहीं दो बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन सभी राशियों में से एक राशि ऐसी है जिस पर इस ग्रह का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। वहीं बुध कन्या राशि में वक्री होने वाले हैं। बुध बिजनेस, करियर वहीं शुक्र भौतिक सुख -सुविधा वहीं सूर्य को यश और कीर्ति का प्रतीक माना जाता है। इनके राशि परिवर्तन से व्यापार, नौकरी आदि के क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन

ग्रहों के राजा सूर्य को साहस और पराक्रम आदि का कारक माना गया है। सूर्य 17 सितंबर शनिवार को सुबह 07:35 पर राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र को सुख-सुविधाओं, वैभव, ऐश्वर्य और धन आदि का कारक माना गया है। वहीं शुक्र देव 24 सितंबर को शनिवार रात 09:14 पर राशि परिवर्तन करेंगे।

कन्या राशि वालों पर पड़ेगा प्रभाव

शुक्र 24 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और इसी राशि में 18 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 17 सितंबर को सूर्यदेव कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। 17 अक्टूबर तक वे इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद वे तुला राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में ही सूर्य व शुक्र के प्रवेश करने से ग्रह गोचर का असर इस राशि के सभी लोगों पर देखने को मिलेगा। सूर्य व शुक्र की युति कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी।

 

About rishi pandit

Check Also

लोकसभा चुनाव 2024: ज्योतिषीय भविष्यवाणियाँ और संभावित परिणाम

आगामी 4 जून को लोकसभा चुनावों तथा आंध्र प्रदेश और ओडिशा की विधानसभा चुनावों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *