Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Asia Cup 2022 IND vs PAK: जानिए एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का अगला मुकाबला कब, समझिए गणित

Asia Cup 2022 IND vs PAK: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों देशों के साथ ही दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी ऐसे ही मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे। अब सवाल यह है कि एशिया कप 2022 में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने आएंगी? Asia Cup 2022 का पूरा शेड्यूल देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि दोनों टीमें एक बार फिर टकराएगी। यदि भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें, ग्रुप ए के शीर्ष दो में स्थान बनाती हैं, तो 4 सितंबर, रविवार को दोनों के बीच फिर मुकाबला ( IND vs PAK) हो सकता है।

Here’s all you need to know

भारत का अगला मुकाबला 31 अगस्त को हांगकांग से है। हांगकांग से ही पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर को है। ये तीनों टीमें ही ग्रुप A का हिस्सा हैं। वहीं एक सवाल यह भी है कि क्या होगा यदि तीनों टीमें एक-एक मैच जीतती हैं और उनके अंक बराबर रहते हैं? जवाब यह है कि फिर रन रेट से फैसला होगा। यानि दो बेहतर रन रेट वाली टीमों के बीच अगले चरण का मुकाबला होगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच इसी एशिया कप का तीसरा मुकाबला फाइनल में हो सकता है।

Schedule for matches from 31th August to 11th September

  • 31 अगस्त: भारत बनाम हांगकांग (स्थान – दुबई)
  • 1 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (स्थान – दुबई)
  • 2 सितंबर: पाकिस्तान बनाम हांगकांग (स्थान- शारजाह)
  • 3 सितंबर: B1 बनाम B2 (स्थल- शारजाह)
  • 4 सितंबर: A1 बनाम A2 (स्थान – दुबई)
  • 6 सितंबर: A1 बनाम B1 (स्थान – दुबई)
  • 7 सितंबर: A2 बनाम B2 (स्थान – दुबई)
  • 8 सितंबर: A1 बनाम B2 (स्थान – दुबई)
  • 9 सितंबर: B1 बनाम A2 (स्थान – दुबई)
  • 11 सितंबर: फाइनल (स्थान-दुबई)

 

About rishi pandit

Check Also

24 घंटे में ही 9 की मौत! चारधाम यात्रा में अब तक 29 श्रद्धालुओं का निधन, हेल्थ टेस्ट पर प्रशासन सख्त

देहरादून  इस बार भी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *