Saturday , May 11 2024
Breaking News

Ganesh Chaturthi: इन राशियों पर भगवान गणपति रहते हैं मेहरबान, जीवन भर बरसती है कृपा

Ganesh Chaturthi 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/   गणेशोत्सव 31 अगस्त से शुरू होने वाला है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य करने से पहले गणपति की पूजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान गणेश की आराधना करने पर सभी प्रकार के कार्य बिना रुकावट के सफल होते हैं। जातकों की हर इच्छा पूरी होती हैं। गजानन की पूजा करने पर दुख-दर्द से मुक्ति मिलती है। बुधवार का दिन श्रीगणेश को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों पर लंबोदर की विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं भगवान गणेश किन राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं।

मेष 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों पर श्रीगणेश की कृपा बनी रहती है। इस कारण इस राशि के जातक अपने कार्य जल्द निपटाते हैं। इनके कामों में रुकावटें कम आती हैं। अगर आती भी हैं तो वे अपने पराक्रम से उन्हें दूर कर देते हैं। मेष राशिवालों पर भाग्य मेहरबान रहता है। बुद्ध और कौशल के दम पर चुनौतियों से मुकाबला करने में माहिर होते हैं।

मिथुन

मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इस कारण जातक बुद्धि और संवाद में अच्छे होते हैं। अगर इस राशि के जातक व्यापार करें तो उसमें सफलता पाते हैं। इनके काम भगवान गणेश की कृपा से जल्दी पूरा होते हैं। साथ ही मन मुताबिक परिणाम हासिल होता है।

मकर 

मकर राशि के जातकों पर शनि देव के साथ भगवान गणेश की कृपा बरसती है। इन जातकों को आसानी से सफलता मिल जाती है। बुद्धि से बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर जाते हैं। जीवन में काफी सफल होते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

सपनों में धातु का सपना देखना: अर्थ और व्याख्या

सपने देखना एक प्राकृतिक क्रिया है. हर कोई नींद में सपने देखता है. सपने में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *