Thursday , July 31 2025
Breaking News

Satna: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ेगा हर नागरिक

जन-जागरूकता के लिये आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आजादी के अमृत महोत्सव में इस स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हर वर्ग और हर व्यक्ति से ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का आह्वान किया है। प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रशासन द्वारा जन-जागरूकता के लिये जन-प्रतिनिधि, धर्मगुरू, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और विद्यार्थियों आदि को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जानकारी दी जा रही है।
अभियान में शासन द्वारा राष्ट्र-ध्वज वितरित करने के साथ ही जन-प्रतिनिधि, समाज-सेवी संगठनों और आम नागरिकों ने भी झण्डा उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी ली है। हर घर में तिरंगा फहराने के इस प्रयास की सफलता के लिये अपने-अपने स्तर पर सभी सहयोग दे रहे हैं। आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्र-ध्वज तिरंगा को हर घर फहराने में कलेक्टर से कोटवार तक प्राण-प्रण से लगे हैं।

सतना जिले में भी किया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार-प्रसार

सतना जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता रैली, साइकिल रैली, कार्यशाला, पोस्टर, बैनर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, समाजसेवियों एवं समाजसेवी संस्थाओं, महाविद्यालयीन और विद्यालयीन छात्र-छात्राओं का सहयोग लिया जा है। जिले के स्व-सहायता समूह द्वारा भी तिरंगे झंडे की सिलाई का कार्य निरंतर जारी है और मांग के अनुरुप झंडा भी मुहैया कराया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि जिले के नागरिकों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के दौरान पास राष्ट्र-ध्वज तिरंगा उपलब्ध कराने के लिये लोगों को सूचीबद्ध किया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *