Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Chhatarpur: किराना की दुकान के लिए खरीदारी करके लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक लूटी 

छतरपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/  किराना की दुकान के लिए खरीदारी करने गए युवक की वापस लौटते में गोली मार दी गई। गोली युवक की छाती में दाहिनी ओर लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक की बाइक लूट ले गए। वारदात मातगुवां थाना क्षेत्र में रगौली के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। रात में ही युवक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत बता दिया। एएसपी विक्रम सिंह रात में जिला अस्पताल पहुंचे। एएसपी ने मृतक युवक के स्वजन से बातचीत कर वारदात की जानकारी ली है। मातगुवां थाना प्रभारी सिद्वार्थ शर्मा का कहना है कि उनकी टीम पड़ताल कर रही है।

यह बताई पूरी वारदात

ग्राम कोडन निवासी 24 वर्षीय दीपक यादव पुत्र हरदयाल सिंह यादव गांव में ही किराना की दुकान किए है। दीपक रोजाना मातगुवां थाना क्षेत्र के रगौली से दुकान के लिए सामान लेने जाते थे। गुरुवार को भी दीपक दुकान के लिए सामान लेने बाइक से रगौली गए थे। रगौली से सामान लेकर दीपक गांव के लिए वापस रवाना हुए तो रास्ते में शौच के लिए रुके। शौच के दौरान ही आरोपितों ने आकर दीपक को घेर लिया। मातगुवां थाना पुलिस के मुताबिक घटनास्थल का मुआयना करने के बाद प्रथम दृष्टया लग रहा है कि आरोपित बाइक लूटने आए थे। बाइक को लेकर दीपक और आरोपितों के बीच संघर्ष हुआ। इसी दौरान आरोपित ने दीपक को गोली मारी है। गोली दीपक की छाती में दाहिनी ओर लगी है। गोली लगने से दीपक सड़क पर गिरे। इसके बाद आरोपित बाइक लेकर भाग निकले। डायल 100 पर मिली सूचना के बाद पुलिस ने दीपक को अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में दीपक को इलाज के लिए लाया गया, लेकिन डाक्टर ने नब्ज पर हाथ रखकर दीपक को मृत बता दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही रात में एएसपी विक्रम सिंह, मातगुंवा थाना प्रभारी सिद्वार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे हैं। स्वजन से भी पुलिस ने बातचीत की है। गुरुवार को रात में दीपक की हत्या के बाद बताया गया कि 11 जुलाई 2022 को चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई गई थी। यह वारदात भी पंचायत चुनाव से जुड़ी होना बताई जा रही है। हालांकि हवाई फायरिंग की बात से मातगुवां थाना पुलिस इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक का परिवार सीधा-साधा परिवार है। गांव में इनकी किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई है। ऐसे में पूर्व में फायरिंग की बात पुष्ट नहीं है।

About rishi pandit

Check Also

Damoh: कक्षा 11वीं के छात्र-छात्रा ने स्कूल में काटी हाथ की नस, खून की धार देखकर शिक्षकों के उड़े होश

दमोह/ दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप आने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *