Thursday , May 29 2025
Breaking News

Rewa: सरपंच पति की जली हुई लाश मिली, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका  

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के जनेह थाना क्षेत्र में सरपंच पति की जली हुई लाश मिलने से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। ग्राम पनासी निवासी जीतेन्द्र सिंह की लाश को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि पहले करंट के झटके दिए गए, इसके बाद केरोसिन डालकर जलाया गया है। परिजन इस घटना को चुनावी रंजिश से जो़ड़कर देख रहे हैं।

कुर्सी सहित जलाया

सरपंच बृजराज कुमारी के पति जितेन्द्र का जली हुई अवस्था में शव देख पुलिस को जानकारी दी गई। उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव के लोग एकत्रित हो गए। ऐसा बताया जा रहा है कि कुर्सी सहित जितेन्द्र को जलाया गया है।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना की जानकारी मिलते ही त्योंथर एसडीओपी समरजीत सिंह, जनेह थाना प्रभारी अनुराग अवस्थी मौके पर पहुंच गए। उधर, ग्रामीणों में इतना आक्रोश रहा कि चक्काजाम कर दिया।

विधायक पहुंचे

सरपंच पति की नृशंस हत्या की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक श्यामलाल द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजन से बात की। पुलिस से कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मौके पर मौजूद एएसपी

एडिशनल एसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल भी मौके पर पहुंचे हैं। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। एसडीएम, तहसीलदार आदि भी पहुंचे है। तनाव को देख आसपास के थानों का बल भी बुला लिया गया है। आक्रोशित लोगों को समझाइश दी जा रही है कि निष्पक्ष जांच होगी। जो भी आरोपी होंगे, वे पक़ड़े जाएंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *