Saturday , October 31 2026
Breaking News

Shahdol: सोहागपुर, जयसिंहनगर में भाजपा और ब्यौहारी में निर्दलीय का कब्जा

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले की दो जनपद पंचायतों में सोहागपुर, जयसिंहनगर में भाजपा और ब्यौहारी में निर्दलीय अध्यक्ष चुना गया है। तीनों जनपदों में महिलाओं को बड़ी जिम्मेंदारी मिली है।जयसिंहनगर में आरक्षित पुरुष सीट पर महिला ने कब्जा जमा लिया है।तीनों जनपदों से कांगेस का सफाया हो गया, जबकि निर्दलियों ने जगह बनाई है।जिले में बुधवार को तीन जनपद पंचायतों सोहागपुर, ब्यौहारी और जयसिंहनगर में जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष मतदान प्रक्रिया से चुने गए।

सुबह 11.00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच प्रक्रिया शुरु हुई और साम पांच बजे तक सभी के परिणाम घोषित होते ही वैंड बाजे से जुलूस निकलने लगे। तीनों जनपद मुख्यालयों में सम्मिलन(बैठक) आयोजित की गई है, जिसमें सदस्यों ने पहले अध्यक्ष, उसके एक घंटे बाद उपाध्यक्ष को अपना गुप्त मत देकर चुना।जनपद पंचायत सोहागपुर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनो भाजपा समर्थित बने, जबकि जयसिंहनगर में अध्यक्ष भाजपा समर्थित और उपाध्यक्ष निर्दलीय चुना गया।वहीं ब्यौहारी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों निर्दलीय चुने गए। इस तरह भाजपा अपने दो अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष बैठाने में सफल रही, जबकि कांग्रेस का तीनों जनपदों से सफाया हो गया।

भाजपा को ब्यौहारी से नुकसान हुआ,जबकि यहां विधायाक की प्रतिष्ठा दांव में लगी थी।ब्यौहारी में भाजपा एक पूर्व कद्वावर नेता ने साबित कर दिया कि पार्टी से बाहर होने के बाद भी उनका क्षेत्र में अपना अलग प्रभाव है, जबकि इस चुनाव में भाजपा की पूरी ताकत लगी थी,लेकिन जनपद अध्यक्ष अपना नहीं बैठा पाए।सोहागपुर जनपद पंचायत में भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने दम पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों बना लिए, जबकि उपाध्यक्ष के लेकर पार्टी में गुटवाजी हो गई थी।भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसी की परवाह नहीं की और अपने संगठन के वरिष्ठों को विश्वास में लेकर जो चाहा वहीं करने में सफल रहे।

कौन कहा बना अध्यक्ष

जनपद पंचायत -अध्यक्ष- समर्थित पार्टी

सोहागपुर- हीरावती कोल- भाजपा

जयसिंहनगर- मालती सिंह- भाजपा

ब्यौहारी- आकांशी प्रीतू सिंह- निर्दलीय

कोन कहा बना उपाध्यक्ष

जनपद पंचायत -उपाध्यक्ष- समर्थित पार्टी

सोहागपुर- शक्ति सिंह- भाजपा

जयसिंहनगर- रक्षा सिब्बू सिंह- निर्दलीय

ब्यौहारी- राजू सिंह- निर्दलीय

कहां कौन था मैदान में और कितने मत मिले

जनपद पंचायत सोहागपुर

अध्यक्ष पद- मत मिले

हीरावती कोल- 16

नानबुल्ली- 06

रामरती- 03

उपाध्यक्ष पद- मत मिले

शक्ति सिंह- 16

विक्रम सिंह- 09

जनपद पंचायत जयसिंहनगर

अध्यक्ष पद- मत मिले

मालती सिंह- 15

छक्के सिहं – 10

उपाध्यक्ष पद- मत मिले

रक्षा सिब्बू सिंह- 14

राजू तिवारी- 11

जनपद पंचायत ब्यौहारी

अध्यक्ष पद- मत मिले

आकांक्षी सिंह- 19

सुमन सिंह – 03

निरस्त- 03

उपाध्यक्ष पद- मत मिले

राजू सिंह – 16

अरविंद पटेल 11

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *