Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Satna: चार में से 3 जनपदों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष का दबदबा

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले की आठ जनपद पंचायतों में से पहले चरण में चार जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के सम्मिलन की कार्यवाही बुधवार को की गई। मध्यप्रदेश पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष/उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम 1995 के नियम 13 (2) के प्रावधानों के तहत सतना जिले में जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के सम्मिलन की कार्यवाही का संचालन दो चरणों में यथा 27 जुलाई और 28 जुलाई को किया जाना हैं। बुधवार को प्रथम चरण में जनपद पंचायत सोहावल, जनपद पंचायत मझगवां, जनपद पंचायत उचेहरा एवं जनपद पंचायत नागौद के जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का सम्मिलन कार्यक्रम जनपद पंचायतों के जनपद कार्यालयों में आयोजित किया गया। इन चार जनपदों में से तीन पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष का दबदबा दिखा जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी अधिक मतों में जीते। इसी तरह चारों जनपदों से भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चार जनपदों में कांग्रेस को सोहावल जनपद अध्यक्ष के रूप में समर्थित प्रत्याशी ही मिल सका है।

ये निर्वाचित हुए अध्यक्ष 
जिले की जनपद पंचायत उचेहरा के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित अंजू भागवेंद्र निर्विरोध निर्वाचित हुईं। तो सोहावल जनपद अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजेश कुमार रावत निर्विरोध चुने गए। इसी तरह नागौद जनपद पंचायत में भी भाजपा समर्थित अल्पना उमेश सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इसी तरह मझगवां से भाजपा समर्थित रेणुका धनेश्वर जायसवाल निर्वाचित हुईं।
ये निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष 
जिले के जनपद पंचायत उचेहरा से उपाध्यक्ष पद भाजपा समर्थित सुनीता पाल निर्वाचित हुई हैं तो सोहावल में जनपद उपाध्यक्ष के रूप में भाजपा समर्थित धर्मेंद्र सिंह बराज चुने गए हैं। इसी तरह नागौद जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष प्रेम कुमारी तो मझगवां जनपद में भी उपाध्यक्ष के रूप में भाजपा समर्थित सुनील पाल निर्वाचित हुए हैं।

-जनपद पंचायत उचेहरा-

अध्यक्ष : अंजू भागवेंद्र सिंह (भाजपा समर्थित)

उपाध्यक्ष : सुनीता पाल (भाजपा समर्थित)

-जनपद पंचायत सोहावल-

अध्यक्ष : राजेश कुमार रावत (कांग्रेस समर्थित)

उपाध्यक्ष : धर्मेंद्र सिंह बराज (भाजपा समर्थित)

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: लाइव तस्वीरों के जरिये राजनैतिक दल एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी

37 सीसीटीव्ही कैमरों से रखी जा रही स्ट्रांगरूम पर नजर सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोकसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *