Monday , July 14 2025
Breaking News

Rewa: पहले महिला का गला रेतकर की हत्या फिर खुद लगा ली फांसी! 

गढ़वा गांव में हत्या और सुसाइड से हड़कंप

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के गोविंदगढ थाना अंतर्गत गढ़वा गांव में हत्या और सुसाइड से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे महिला का पति मतदान करने गया था। ऐसे में अकेली महिला के घर पर पहुंचकर आरोपी ने सुबह 8.30 बजे धारदार हथियार से गला रेत दिया। फिर आधे घंटे बाद आरोपी भी 500 मीटर दूर जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया।

वारदात के बाद महिला को परिजनों की मदद से रीवा के संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां तीन घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी मृतक को गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पीएम कराते हुए डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी है। वहीं रीवा के एसजीएमएच से पीएम के बाद मृतका की लाश गांव भेजवाई है।

ये है मामला 

गोविंदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि 1 जुलाई की सुबह 8.30 बजे सोमवती मिश्रा पति सधिादानंद मिश्रा 45 निवासी गढ़वा की गांव के ही आरोपी चंद्रमणि त्रिपाठी पुत्र सूर्यभान 40 ने गला रेत दिया था। ऐसे में महिला की एसजीएमएच में उपचार के दौरान मौत हो गई।

फिर लगा ली फांसी

500 मीटर दूर आरोपी भी मौत को लगाया गले ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी चंद्रमणि त्रिपाठी पुत्र सूर्यभान त्रिपाठी निवासी गढ़वा वारदात के बाद 500 मीटर दूर जाकर आम के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर झूल गया था। दावा है कि गांव में महिला के साथ वारदात होने पर सनसनी फैल गई। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी के द्वारा आत्महत्या करने से तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

महिला ने दर्ज कराया था मुकदमा 

पुलिस की मानें तो आरोपी मृतक चंद्रमणि त्रिपाठी अनमैरिड है। वे पांच भाई थे। जिसमे शादी सिर्फ एक भाई की ही हुई थी। चर्चा है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा था। हालांकि मृतक ने मार्च 2022 में आइपीसी की धारा 354 का मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस में आरोपी जेल में बंद था। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आया है, लेकिन आवेश में आकर आपराधिक प्रवृत्ति के आरोपी ने महिला की हत्या कर खुद सुसाइड कर लिया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *