Thursday , July 3 2025
Breaking News

Satna: कुआं में नरकंकाल मिलने से हड़कंप, कंकाल एक साल पुराना 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के सिंहपुर थाना अंतर्गत उसरार गांव में एक कुआं से नर कंकाल मिला है। यह नर कंकाल एक साल पुराना बताया जा रहा है। नर कंकाल मिलने की जानकारी लगते ही गुरुवार को क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के गांव के लोग भी नर कंकाल देखने पहुंचे। उसरार गांव में नर कंकाल मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची सिंहपुर पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान मौके पर फारेंसिक टीम भी पहुंची और जांच की। वहीं पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में एक वर्ष पूर्व गांव से शिवराम कुशवाहा नाम का व्यक्ति रहस्यमयी तरीके सा गायब हो गया था जिसके लापता होने की शिकायत सिंहपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस और स्थानीय लोग व शिवराम के स्वजनों ने शिवराम का ही नर कंकाल होने की संभावना जता रहे हैं। वहीं पुलिस नर कंकाल को जांच के लिए भेज दी है।

डीएनए जांच से होगा खुलासा 

मामले पर लापता शिवराम के स्वजनों ने कंकाल को शिवराम का कंकाल बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लिया है जिसकी फारेंसिक जांच कराई जाएगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि नर कंकाल की शिनाख्त अभी स्पष्ट नहीं है। गुम इंसान शिवराम के स्वजनों से डीएनए सैंपल लेकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि नर कंकाल शिवराम का है या किसी और का है। फिलहाल पुलिस ने इस नर कंकाल की गुत्थी को सुलझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *