Saturday , May 11 2024
Breaking News

Rewa: 307 के आरोपी पर कट्टे से फायर, बाएं हाथ में धंसी गोली

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पचमठा के पास शाम को हुई गोलीबारी से नगरवासी थर्रा गए। सूत्रों की मानें तो 307 के आरोपी पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दावा है कि एक गन शार्ट बाएं हाथ में लगा है। जिससे एक गोली कंधे के नीचे धंस गई है। वारदात के बाद डायल 100 और सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जख्मी हालत में पड़े युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से एसजीएमएच में भर्ती कराया है। जहां बुरी तरह से घायल युवक को आईसीयू वार्ड में दाखिल कर इलाज दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने संजय गांधी स्मृति अस्पताल जाकर घायल के बयान लिए है। साथ ही घटनास्थल के आसपास साक्ष्य एकत्र किए है।

निपनिया में हुए गोलीकांड से जुड़ी घटना 

जानकारी के मुताबिक नेवला उर्फ राशिद 28 निवासी घोघर बुधवार शाम को पचमठा से गुजर रहा था। तभी अज्ञात बदमाशों ने बाएं हाथ में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सूत्रों की मानें तो घायल 307 का आरोपी है। चर्चा है कि पचमठा में हुई घटना बीते साल निपनिया में हुए गोलीकांड से जुड़ी है।

मुख्य आरोपी नेवला उर्फ राशिद 

निपनिया गोलीकांड का नेवला उर्फ राशिद मुख्य आरोपी रहा है। पुलिस को जावेद और उसके दो भाईयों पर वारदात करने की आशंका है। क्योंकि निपनिया गोलीकांड का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। अगामी 10 जून को इस मामले की पेशी है। इस घटना को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है, जिसकी पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: नेशनल लोक अदालत 11 मई को

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की दूसरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *